Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Lok Sabha: No candidate withdrew nomination till last day in Aurangabad; Now nine candidates are in fray

Lok Sabha: औरंगाबाद में आखिरी दिन तक किसी उम्मीदवार ने वापस नहीं लिया नामांकन; अब नौ प्रत्याशी मैदान में

Tue, 02 Apr 2024 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav: औरंगाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद ससदीय सीट पर नाम वापसी की अंतिम तारीख मंगलवार दो अप्रैल निर्धारित थी। इस दिन तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस स्थिति में अब कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha: No candidate withdrew nomination till last day in Aurangabad; Now nine candidates are in fray
जानकारी देते जिला निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के तहत मंगलवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख तक औरंगाबाद में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस स्थिति में अब कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


औरंगाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मंगलवार की शाम प्रेसवार्ता में बताया कि औरंगाबाद ससदीय सीट के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 12 प्रत्याशियों के नामांकन अस्वीकृत किए गए थे। नाम वापसी की अंतिम तारीख मंगलवार दो अप्रैल निर्धारित थी। इस दिन तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस स्थिति में अब कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


इन उम्मीदवारों में राजद के अभय कुमार सिंहा, बसपा के सुनेश कुमार, भाजपा के सुशील कुमार सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की प्रतिभा रानी, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के रामजीत सिंह, अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) के शैलेश राही, निर्दलीय मो. वलीउल्लाह खां, राजबल्लभ सिंह और सुरेश प्रसाद वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरओ ने बताया कि सभी नौ विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची निर्वाचन विभाग के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है। वहीं, 19 अप्रैल को होगा। मतदान में 18.5 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कार्य में लगने वाले सरकारी कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की व्यवस्था की गई है। उन्हें द्वितीय चरण के सात-आठ अप्रैल को होने वाले प्रशिक्षण के दौरान ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।

 
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पुलिस कर्मी और ड्राइवर आदि से फैसिलिटेशन सेंटर पर पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। जिले में 116 पीडबल्यूडी और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान का विकल्प चुना है। इनसे मतदान उनके घर पर जाकर मतदान दल द्वारा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed