फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   LJP MLA candidate was killed in Gaya; Bike riding miscreants shot on Grand Trunk Road

Bihar Crime: लोजपा के विधायक प्रत्याशी रहे नेता की हत्या; ग्रैंड ट्रंक रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने 3 गोली मारी

Wed, 27 Sep 2023 11:44 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 27 Sep 2023 11:44 AM IST
सार

Bihar News: गया जिले में लोजपा के विधायक प्रत्याशी रहे नेता की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह घटना के वक्त अपनी दाढ़ी और बाल बनवाने सैलून जा रहे थे।

विज्ञापन
LJP MLA candidate was killed in Gaya; Bike riding miscreants shot on Grand Trunk Road
मृतक लोजपा नेता अनवर खान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के गया जिले में लोजपा नेता अनवर खान की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आमस प्रखंड के सिहुली गांव निवासी लोजपा नेता अनवर खान को कनपटी पर तीन गोली मार कर गमहरिया गांव के पास जीटी रोड पर एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लोजपा नेता की हत्या की सूचना मिलते ही समर्थक घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन


अपराधियों ने मारी तीन गोली
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को लोजपा नेता अनवर खान सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से अपने बेटे के साथ बोल कर निकले थे कि सैलून से दाढ़ी और बाल बनवाकर आ रहे हैं। लोजपा नेता गमहरिया बाजार के पास स्थित सैलून दुकान के अंदर जाने वाले थे कि बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ तीन गोलियां उनके ऊपर दाग दीं। लोजपा नेता गोली के कनपटी पर लगते ही जमीन पर गिर गए। जब तक लोग समझ पाते तीनों बदमाश भाग निकले। हालांकि लोजपा नेता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद बाइक मौके पर छोड़कर बदमाश हाथ से पिस्तौल लहराते हुए पैदल भागने लगे। इस दौरान तीनों बदमाश पिस्तौल के बल पर एक राहगीर से बाइक छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन


जीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन करते लोजपा नेता के समर्थक


घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और बाइक हुई बरामद
लोजपा नेता की हत्या की सूचना के बाद आमस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और बाइक बरामद की है। वहीं, अपने नेता की हत्या की सूचना पाते ही समर्थक आक्रोशित हो गए और आमस के पास जीटी रोड को जाम कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोजपा के टिकट पर लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
वर्ष 2005 से लगातार तीन बार लोजपा नेता अनवर खान विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार 2005 के अक्टूबर के माह में लोजपा के टिकट से बिहार विधानसभा के चुनाव में गुरुआ विधानसभा चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में लोजपा नेता अनवर खान राजद प्रत्याशी शकील अहमद खान से दो हजार के अंतर से चुनाव हार गए थे। उसके बाद 2010 में एनसीपी और 2015 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे। तीनों चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।


पुलिस के समझाने पर लोजपा नेता के समर्थकों ने खत्म किया जाम


शहर में लोजपा नेता के नाम का था आतंक
वर्तमान में लोजपा नेता अनवर खान आमस थाना क्षेत्र के मंगलाचक गांव के पास जीटी रोड पर होटल खोलकर व्यवसाय कर रहे थे। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर के रूप में भी जाने जाते थे। वर्ष 2002 से गया शहर में अनवर खान के नाम से दहशत थी। उस दौर में खान लूट और अपहरण समेत कई संगीन मामलों के आरोपी थे। शहर के गेवलबिगहा मोहल्ले में रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। 2005 में लोजपा नेता के रुप में उभरे और पहली बार में ही लोजपा के टिकट से गुरुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। उसके बाद से आमस थाना क्षेत्र में स्थित पैतृक घर सिहुली गांव में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed