{"_id":"66c1dee5a765b209ed003b9e","slug":"jehanabad-woman-going-to-offer-water-to-baba-siddheshwar-nath-temple-slipped-from-hill-died-during-treatment-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर जल अर्पित करने जा रही महिला का पहाड़ी से पैर फिसला, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर जल अर्पित करने जा रही महिला का पहाड़ी से पैर फिसला, इलाज के दौरान मौत
Sun, 18 Aug 2024 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:15 PM IST
सार
Jehanabad News: साथ में आई महिला रेखा देवी ने बताया कि जल अर्पित करने जाने के दौरान पहाड़ पर पैर फिसलने से आशा देवी घायल हो गई। उसे तत्काल मखदुमपुर अस्पताल ले गए। वहां से जहानाबाद अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गंभीर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के पास पहाड़ी चढ़ते वक्त एक महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कैंप में ले जाया गया, जहां से विशेष इलाज के लिए जहानाबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही भारी संख्या में पुलिस बल और वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। उसके बाद पदाधिकारी पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद जिले के वाणावर में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ में दुर्घटना कम होने के बजाय बढ़ रही है। दरअसल, आज रविवार को बाबा मंदिर जाने के दौरान पैर फिसलने से घायल हुई महिला की सदर अस्पताल जहानाबाद में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नवादा जिले के खुदागंज थानाक्षेत्र के ग्राम केवई निवासी महिला आशा देवी बाबा मंदिर में जल अर्पित करने के लिए जा रही थी। तभी अचानक उसका पैर फिसला और लुढ़क गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद साथ रहे परिजन उसे रेफरल अस्पताल मखदुमपुर ले गए। जहां से उसे विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया। लेकिन वहां इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, साथ में आई महिला रेखा देवी ने बताया कि जल अर्पित करने जाने के दौरान पहाड़ पर पैर फिसलने से आशा देवी घायल हो गई। उसे तत्काल मखदुमपुर अस्पताल ले गए। वहां से जहानाबाद अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों में इस घटना से चीत्कार मच गया और सभी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन द्वारा वाणावर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन