फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad Weather: Shyam Nagar road becomes deadly in rain, danger of accident every day; Local people angry

Bihar Weather: बरसात में जानलेवा बनी श्याम नगर की सड़क, हर दिन हादसे का खतरा; स्थानीय लोगों में आक्रोश

Wed, 16 Jul 2025 02:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Jul 2025 02:22 PM IST
सार

Jehanabad Weather: स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस भी इस रास्ते से नहीं निकल सकती। बच्चों की सुरक्षा से लेकर बुजुर्गों की सुविधा तक सब खतरे में है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी की आंख नहीं खुल रही है।
 

विज्ञापन
Jehanabad Weather: Shyam Nagar road becomes deadly in rain, danger of accident every day; Local people angry
टूटी-फूटी सड़क बरसात में हुई और खतरनाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद के श्याम नगर मोहल्ला इन दिनों विकास से नहीं, बदहाल सड़कों से चर्चा में है। मलहचक मोड़ से श्याम नगर तक जाने वाली सड़क अब मोहल्ले के लोगों के लिए मुसीबत का दूसरा नाम बन चुकी है। बरसात ने पहले से ही जर्जर इस सड़क को पूरी तरह कीचड़, गड्ढों और जलभराव में तब्दील कर दिया है।

विज्ञापन

 
जलजमाव और टूटी सड़क ने छीनी आमजन की राहत
नाले की समुचित निकासी न होने के कारण बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है। कीचड़ से भरे गड्ढे और बहते नाले के पानी में राह चलना मुश्किल हो गया है। बच्चे स्कूल जाते समय फिसलकर गिर जाते हैं, तो वहीं बाइक और साइकिल सवार आए दिन चोटिल हो रहे हैं। मोहल्ले की महिलाएं और बुजुर्ग भी घर से निकलने से डरने लगे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Weather: भारी बारिश से सासाराम जलमग्न, गंदे पानी में डूबे बाजार, कार्यालय और परीक्षा केंद्र; लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस भी इस रास्ते से नहीं निकल सकती। बच्चों की सुरक्षा से लेकर बुजुर्गों की सुविधा तक सब खतरे में है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी की आंख नहीं खुल रही है।

 
शिकायतों के बाद भी अब तक नहीं हुई सुनवाई
इलाके के लोगों ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार पार्षद से लेकर नगर परिषद तक शिकायतें की गईं। लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, कार्रवाई कभी नहीं हुई। इस सड़क से कई शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं रोज गुजरते हैं, और अधिकारियों की गाड़ियां दिनभर इसी रास्ते से दौड़ती हैं, फिर भी हालात जस के तस हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सड़क पर गाड़ी चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत परिवार के चार लोग गंभीर घायल
 
लोगों का आक्रोश बढ़ा, दी धरने की चेतावनी
श्याम नगर के निवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्र की बदहाली जिले के शहरी विकास के खोखले दावों की पोल खोल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed