फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: Watchman beats elderly woman to death for opposing his illicit relationship with daughter-in-law

Bihar Crime: जहानाबाद में चौकीदार ने बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर की हत्या, बहू से अवैध संबंध का किया था विरोध

Sat, 18 May 2024 12:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 May 2024 12:59 PM IST
सार

Jehanabad Crime: डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पिटाई से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोप चौकीदार पर लगाया जा रहा है कि उसके बहू के साथ अवैध संबंध थे। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही दोषी चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Jehanabad: Watchman beats elderly woman to death for opposing his illicit relationship with daughter-in-law
रोते-बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जहानाबाद में एक चौकीदार ने अपनी ही चाची को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मामला जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना अवैध संबंध का विरोध करने को लेकर हुई है। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और घटना की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ओकरी थाना क्षेत्र की 65 वर्षीय महिला जिया मनी देवी अपने भतीजे चौकीदार का अपनी बहू से अवैध संबंध का विरोध करती थी। चौकीदार बहू को छिपा-छिपा कर पैसा दिया करता था। शुक्रवार की देर शाम जब इस बात की जानकारी सास को लगी तो उसने इसका विरोध किया। इससे नाराज चौकीदार ने आवेश में आकर अपनी चाची को लाठी-डंडे से मार पीटकर अधमरा कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


उसके बाद जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो आनन-फानन में उसे निजी क्लिनिक ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आ ही रहे थे कि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर मृतका के पति ने बताया कि चौकीदार गलत नीयत से उसकी बहू को पैसा देता था। इसका मेरी पत्नी ने विरोध किया तो चौकीदार ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पिटाई से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोप चौकीदार पर लगाया जा रहा है कि उसके बहू के साथ अवैध संबंध थे। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही दोषी चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed