फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   jehanabad vegetable vendor killed over five rupees dispute nh33 road block

Bihar: 5 रुपए के विवाद में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने एनएच-33 को किया जाम

Thu, 18 Sep 2025 10:50 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 10:50 AM IST
सार

बिहार के जहानाबाद जिले में महज 5 रुपए को लेकर हुए विवाद ने सब्जी विक्रेता की जान ले ली। काको बाजार में चुंगी वसूली करने वाले ठेकेदार विक्की पटेल ने सब्जी विक्रेता मो. मोसिन से विवाद के बाद सब्जी तौलने वाले बटखारे से वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
jehanabad vegetable vendor killed over five rupees dispute nh33 road block
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के काको बाजार में महज 5 रुपए को लेकर हुए विवाद ने एक सब्जी विक्रेता की जान ले ली। मृतक की पहचान पखनपुरा गांव निवासी मो. मोसिन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के चुंगी वसूलने वाले ठेकेदार विक्की पटेल ने सब्जी विक्रेता से 20 रुपये की मांग की। मोसिन ने 15 रुपये देने की बात कही और बाकी 5 रुपये सब्जी बेचने के बाद देने का आश्वासन दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन


विवाद के दौरान ठेकेदार ने सब्जी तौलने वाले बटखारे से मोसिन के सीने पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मोसिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के गवाह मृतक का 10 वर्षीय पोता मो. शमशाद भी था।
विज्ञापन


पढ़ें: 'घुसपैठ हो रही, चौकीदार सो रहा है', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का PM मोदी पर तंज; आगामी चुनाव पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या से गुस्साए स्थानीय लोगों ने शव को एनएच-33 पर रखकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान घंटों यातायात बाधित रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख घोषी और जहानाबाद के एसडीपीओ व एसडीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाइश के बाद जाम हटवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि अगरेर गांव में राजू भगत के मकान में किराए पर रह रहे 48 वर्षीय बेचन चौधरी एवं 19 वर्षीय विशाल कुमार की जहरीला पदार्थ खाने के कारण मृत्यु हुई है, जबकि बेचन चौधरी का छोटा बेटा विकाश कुमार (14 वर्ष) सदर अस्पताल में इलाजरत है। उन्होंने कहा कि परिवार की बहु पर जहरीला पदार्थ मिलाकर खाना बनाने का आरोप है, जिससे पूछताछ की जा रही है। एफएसएल को भी घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed