फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: speeding truck hit mother and son riding scooty, woman died on spot; angry people blocked road

Accident: मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही महिला की मौत; गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

Fri, 14 Jun 2024 01:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Jun 2024 01:26 PM IST
सार

Accident: जहानाबाद में स्कूटी से अस्पताल जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दी। फिलहाल पुलिस जाम कर रहे लोगों को समझाने में जुटी है।

विज्ञापन
Jehanabad: speeding truck hit mother and son riding scooty, woman died on spot; angry people blocked road
हादसे के बाद सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जहानाबाद में पटना-गया मार्ग एनएच-22 पर स्थित जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने एक स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उक्त महिला अपने बेटे के साथ इलाज करने के लिए सदर अस्पताल जा रही थी। इस घटना के बाद आसपास के लोग शव सड़क पर रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान काको थाना क्षेत्र के नोनही गढ़ निवासी दुलारी देवी (45) के रूप में की गई है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। इधर, आसपास के लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले रखा है। बताया जा रहा है कि मृतका के परिजन और आसपास के लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। सड़क जाम होने के कारण तपती धूप और भीषण गर्मी में छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे। कई एंबुलेंस और बाहरी गाड़ी भी सड़क जाम में फंसे रहे, जिससे मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दुलारी देवी अपने गांव से स्कूटी पर बेटे के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल जा रहीं थी। इस दौरान गया की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका बेटा सड़क के किनारे गिर गया, जबकि खुद दुलारी देवी सड़क पर गिर गई, जिस पर ट्रक का चक्का चढ़ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और मृतका के परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दी। इससे कई वाहन जाम में फंस गए। फिलहाल पुलिस जाम कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed