फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad News: Villagers angry over death of a teacher in road accident attacked police, 4 policemen injured

Bihar: जहानाबाद में शिक्षक की मौत मामले में नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, चार पुलिसकर्मी घायल

Mon, 07 Oct 2024 04:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 07 Oct 2024 04:32 PM IST
सार

Jehanabad News: पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी को नाजुक स्थिति में पटना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Jehanabad News: Villagers angry over death of a teacher in road accident attacked police, 4 policemen injured
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कोरा गांव में रविवार देर शाम एक सड़क के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी सहित कुल चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला पुलिसकर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
घटना को बताया जा रहा है कि घोसी थानाक्षेत्र के कोरा गांव में बाइक और साइकिल की टक्कर में एक शिक्षक की मौत हो गई थी। इस हादसे से नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के देर से आने का आरोप लगाते हुए उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

 

Jehanabad News: Villagers angry over death of a teacher in road accident attacked police, 4 policemen injured
महिला पुलिसकर्मी की हालत नाजुक - फोटो : अमर उजाला

इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो पुलिसकर्मियों का इलाज घोसी पीएससी में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य दो पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला पुलिसकर्मी की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
 
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा किए गए इस हमले ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है, लेकिन पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और दोषियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed