फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad News Two brothers died by drowning in pond mourning in village know how incident happened

Jehanabad News: तालाब में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मातम का माहौल, जानें कैसे हुई घटना

Sat, 21 Sep 2024 08:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 08:44 PM IST
सार

बिहार के जहानाबाद में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। बता दें कि घटना शकूराबाद थाना एरिया के विशुनपुर गांव की है।

विज्ञापन
Jehanabad News Two brothers died by drowning in pond mourning in village know how incident happened
मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले में शौच के लिए तालाब किनारे गए मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद काफी देर तक परिवार वालों ने घटना स्थल पर बवाल काटा। दो सगे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। दोनों भाई शौच के लिए तालाब के किनारे गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसला और दोनों तालाब में जा गिरे, जिससे दोनों की जान चली गई। घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान विशुनपुर निवासी धर्मनाथ गिरी का 9 साल का बेटा सुमीत कुमार और 6 वर्षीय असमीत कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शौच करने के बाद तालाब में पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबता देख उनकी बड़ी बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब कोई भी मदद के लिए नही आया तो वह खुद तालाब में अपने भाइयों को बचाने के लिए कूद गई लेकिन तीनों डूबने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को पानी से बाहर निकाला हालाकि तबतक काफी देर हो गई थी। दोनों बच्चों को मखदुमपुर पाई बिगहा निजी नर्सिंग होम में इलाज हेतु परिजनों द्वारा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर शकूराबाद थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, ग्रामीणों ने तालाब को घेराबंदी करने की मांग को लेकर हं॑गामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजा गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed