फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad News: A child and a woman injured due to gas cylinder explosion, property worth lakhs burnt

Bihar News: गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, एक बच्चा और एक महिला घायल; आग में लाखों की संपत्ति जली

Wed, 08 Jan 2025 05:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 Jan 2025 05:38 PM IST
सार

Jehanabad News: शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि सिलेंडर एजेंसी से लाया गया नया सिलेंडर ही घटना का कारण बना। खाना बनाते समय सिलेंडर से आग लगने के बाद थोड़ी देर में वह फट गया, जिससे आग और भी भयावह हो गई। इस हादसे में पूरा घर जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
Jehanabad News: A child and a woman injured due to gas cylinder explosion, property worth lakhs burnt
भीषण आग में कपड़े, अनाज, अन्य सामान और घर सब कुछ जला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के डकरा पंचायत के अलबेला नगर गांव में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हुआ। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से पूरा घर जल गया। इस घटना में एक बच्चा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आग इतनी भयावह थी कि ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद उस पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ हादसा?
घटना की जानकारी देते हुए घायल 32 वर्षीय मंजू देवी ने बताया कि वह एक नया गैस सिलेंडर लेकर आई थीं। सुबह खाना बनाने के दौरान जैसे ही माचिस जलाई, सिलेंडर से अचानक आग की तेज लपटें निकलने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय मंजू देवी का बच्चा घर के अंदर सो रहा था। आग से बचने की कोशिश में मंजू देवी और उनका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के दौरान मंजू देवी के पति शत्रुघ्न प्रसाद ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वह सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

 
गैस सिलेंडर के फटने से बढ़ी तबाही
शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि सिलेंडर एजेंसी से लाया गया नया सिलेंडर ही घटना का कारण बना। खाना बनाते समय सिलेंडर से आग लगने के बाद थोड़ी देर में वह फट गया, जिससे आग और भी भयावह हो गई। इस हादसे में पूरा घर जलकर खाक हो गया। घर में रखा सारा सामान, कपड़े और अनाज भी आग की भेंट चढ़ गया। अनुमानित रूप से तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। परिवार अब खाने-पीने की चीजों के लिए भी मोहताज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। हालांकि, आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मंजू देवी और उनके बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed