फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: NDA candidate Chandeshwar Prasad Chandravanshi says PM Modi made India a developed state

Jehanabad LS Polls: NDA प्रत्याशी बोले- पीएम मोदी ने भारत को विकसित राज्य बनाया, विरोधियों को विकास नहीं दिखता

Wed, 01 May 2024 07:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 May 2024 07:52 PM IST
सार

Jehanabad Lok Sabha: एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को एक विकसित राज्य बनाने का कार्य किया गया है। विरोधी लोगों को विकास नहीं सिर्फ राजनीति नजर आती है, क्योंकि घोटाले का ताज उन्हीं लोगों के नाम है।

विज्ञापन
Jehanabad: NDA candidate Chandeshwar Prasad Chandravanshi says PM Modi made India a developed state
कार्यकर्ता बैठक के दौरान एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी तथा अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला मुख्यालय के एक निजी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस मौके पर जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के जदयू प्रभारी अरुण कुमार सहित कई जदयू, भाजपा, हम रालोमो और लोजपा आर सहित तमाम एनडीए के दल के नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर एनडीए के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों पर बिहार के मतदाता मतदान करेंगे।

विज्ञापन


चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को एक विकसित राज्य बनाने का कार्य किया गया है, इससे भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो विरोधी लोग हैं, उन्हें विकास नजर नहीं आता है। उन्हें सिर्फ राजनीति नजर आती है, क्योंकि घोटाले का ताज उन्हीं लोगों के नाम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान में जो वोट प्रतिशत में कमी आई है, इसके लिए एनडीए के कार्यकर्ता एक-एक बूथ का मतदान के दिन मॉनिटरिंग करते हुए मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed