फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad Crime person was stabbed to death in Ghosi panic prevails in area

Crime in Bihar: जहानाबाद के घोसी में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Thu, 17 Oct 2024 04:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 04:48 PM IST
सार

बिहार के जहानाबाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन
Jehanabad Crime person was stabbed to death in Ghosi panic prevails in area
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को चाकू से मारकर हत्या कर दिया गया है। शव की पहचान ओमप्रकाश (44) घोसी थाना क्षेत्र के ग्राम घोसी का बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु जहानाबाद भेजा।

विज्ञापन


बताया जाता है कि बुधवार शाम ओमप्रकाश अपने घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा, घर वापस नहीं लौटने पर परिजन काफी खोजबीन किए। परंतु रात में कहीं पता नहीं चल सका। वहीं, गुरुवार सुबह गांव के लोग गांव से पश्चिम बधार में खेत देखने के लिए गए तो देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिसकी पहचान ओमप्रकाश के रूप में की गई। सूचना उसके परिवार जनों को दी गई। मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजन दौड़े-दौड़े घटना स्थल पर पहुंचे तो शव देखते ही परिजनों में चित्कार मच गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मृतक का भाई उदयशंकर ने बताया कि मेरा भाई ओमप्रकाश शाम को घर से बाजार जाने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो हम लोग काफी खोजबीन कर रहे थे कि गुरुवार सुबह हम लोगों को सूचना मिली कि गांव के पश्चिम बधार मेरी भाई का शव पड़ा हुआ है। जब हम लोग घटना स्थल पर आए तो देखा कि मेरे भाई की हत्या कर दी गई है। शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया हुआ है। इससे प्रतीत होता है कि चाकू मारकर इसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि मेरा भाई कुछ नशा करता था। कुछ लोगों द्वारा इस नशा के नाम पर बुलाकर इसकी हत्या की गई है। लेकिन अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है कि हत्या में कौन-कौन लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि घोसी गांव के बधार से घोसी निवासी ओमप्रकाश का शव बरामद हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि इसकी हत्या कैसे की गई है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। इसके परिजन द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed