Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   jehanabad co nuzhat husband bribery land demand fir

बिहार: महिला सीओ और उनके पति पर रिश्वत लेकर जमीन की डिमांड खोलने का आरोप, 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर होने का दावा

Sat, 21 Nov 2026 07:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 07:56 AM IST
सार

बिहार के जहानाबाद में रतनी अंचल की सीओ नुजहत और उनके पति रैसुल इस्लाम के खिलाफ रिश्वत लेकर गैरमजरूआ जमीन की डिमांड खोलने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने 1.24 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर होने और चिकित्सा अवकाश के दौरान डोंगल से जमीन की डिमांड कायम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
jehanabad co nuzhat husband bribery land demand fir
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के जहानाबाद जिले में रतनी अंचल की अंचलाधिकारी (सीओ) नुजहत और उनके पति रैसुल इस्लाम के खिलाफ रिश्वत लेकर गैरमजरूआ जमीन की अवैध रूप से डिमांड खोलने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पर ऑनलाइन माध्यम से 1 लाख 24 हजार 500 रुपये लेने के बाद जमीन की डिमांड कायम करने का आरोप है। शकुराबाद थाने की पुलिस ने नोआवां पंचायत के सलारपुर गांव निवासी राजकुमार के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजकुमार ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के दो युवकों के मोबाइल नंबरों से अलग-अलग तारीखों में कुल 1,24,500 रुपये अंचलाधिकारी के पति रैसुल इस्लाम के बैंक खाते में ऑनलाइन भेजे गए थे। आरोप है कि रकम ट्रांसफर होने के तुरंत बाद विभिन्न गैरमजरूआ जमीनों की डिमांड खोल दी गई। शिकायतकर्ता ने इस पूरी प्रक्रिया को नियमों के विरुद्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

नाबालिग बताकर जमीन लेने और गलत जमाबंदी का भी आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अपने गोतिया को नाबालिग दर्शाकर उसके हिस्से की जमीन हासिल करने और गलत तरीके से जमाबंदी कायम करने का काम किया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि अंचलाधिकारी के चिकित्सा अवकाश पर रहने के दौरान भी उनके डोंगल का इस्तेमाल कर 'परिमार्जन प्लस' पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन डिमांड कायम की गई। इसे राजस्व विभाग के स्थापित नियमों का उल्लंघन बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अवकाश के दौरान दो जमीनों की डिमांड खोलने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, अंचलाधिकारी के चिकित्सा अवकाश के दौरान ही नोआवां मौजा में दाखिल-खारिज वाद संख्या 411/25-26 के तहत सत्येंद्र शर्मा, पिता कृष्णदेव शर्मा के नाम पर भाग-26, पृष्ठ-97 में डिमांड कायम की गई।

इसी तरह दाखिल-खारिज वाद संख्या 412/25-26 के तहत उपेंद्र शर्मा, पिता कृष्णदेव शर्मा के नाम पर भाग-26, पृष्ठ-98 में डिमांड खोली गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन आवेदनों के साथ जमीन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी संलग्न नहीं किया गया था।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

शकुराबाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि अंचलाधिकारी और उनके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है या आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed