{"_id":"67dd636304452c0b04003604","slug":"jehanabad-alcohol-smuggling-alcohol-smuggled-in-bihar-in-car-with-doctor-sticker-police-recovered-it-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alcohol Smuggling: बिहार में डॉक्टर का स्टीकर लगी गाड़ी से हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alcohol Smuggling: बिहार में डॉक्टर का स्टीकर लगी गाड़ी से हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने की बरामद
Fri, 21 Mar 2025 06:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Mar 2025 06:32 PM IST
सार
Bihar Liquor Ban: बिहार में भले ही शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन शराब तस्कर दूसरे राज्यों से शराब लाने में पीछे नहीं हैं। इसी क्रम में शराब तस्करों के द्वारा भान में लादकर अंग्रेजी शराब लाई जा रही थी। पुलिस ने नाकाबंदी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। जो लाखों रुपये की बताई जा रही है।
विज्ञापन
शराब बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहां एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि शराब तस्कर जहानाबाद के रास्ते से गुजरने वाले हैं। इसी आधार पर पुलिस ने रात में विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों को सतर्क कर दिया और तस्करों को ट्रैक करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
तस्कर गाड़ी को अलग-अलग रास्तों से भगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इसी क्रम में शकूराबाद थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ा नुकसान हुआ होगा। सड़क पर टूटी हुई शराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। जब पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें अलग-अलग ब्रांड की शराब की कई बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पहले झांसा देकर शादी किया...और फिर पत्नी से गलत धंधा भी करवाना चाह रहा था, मामला पहुंचा थाने
विज्ञापन
पुलिस ने इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान पटना निवासी अभय कुमार के रूप में हुई है। उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। माना जा रहा है कि वह रेकी करते हुए तस्करी की गाड़ी को ले जा रहा था। अब पुलिस उसके साथियों और इस गिरोह के सरगना तक पहुंचने के लिए जांच में जुट गई है।
डॉक्टर का स्टीकर लगी गाड़ी से हो रही थी तस्करी
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि तस्करों ने अपनी गाड़ी पर डॉक्टर का स्टीकर लगा रखा था, ताकि पुलिस को शक न हो। अब पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि इस गाड़ी का मालिक कौन है और इसमें शामिल अन्य लोग कौन थे।
यह भी पढ़ें: बिहार की जेल में बंद पाकिस्तानी युवती को मिली बेल, आशिक बना जमानतदार, अब साथ रह सकेंगे
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद तस्कर अपने नए-नए तरीकों से शराब की तस्करी करने में जुटे हैं। पुलिस और उत्पाद विभाग की कड़ी निगरानी के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शकूराबाद की यह घटना भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जहां तस्करों ने रात का समय चुना, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण उनका भंडाफोड़ हो गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गाड़ी में सवार अन्य लोग कौन थे और दुर्घटना के बाद वे कहां भाग निकले। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
इस संबंध में जहानाबाद एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि एक मारुति गाड़ी से शराब जहानाबाद की ओर जा रही है जिसके बाद पुलिस पूरे नाकाबंदी कर उसकी खोज करने लगी चालक में गाड़ी को पलट कर भागने में सफल रहा फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।