गजब है भाई: पहले झांसा देकर शादी की...और फिर पत्नी से गलत धंधा भी करवाना चाह रहा था, मामला पहुंचा थाने
पति-पत्नी का रिश्ता एक पवित्र रिश्ता होता है। लेकिन यहां पति ने पहले तो झांसा देकर शादी की और फिर अपनी पत्नी से गलत काम भी करवाना चाहता था। फिलहाल, पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पति अपनी पत्नी से गलत काम कराने के लिए हर रोज प्रताड़ित करता था। लेकिन, पीड़िता ने ग्रामीणों और डायल 112 पुलिस की सहयोग से थाना पहुंची। जहां पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। यह पूरा मामला गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र से एक महिला थाना लाई गई। जहां महिला ने अपने पति पर गलत काम करवाने के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत की है। महिला की आपबीती सुनने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।
यह भी पढ़ें: बिहार के जेल में बंद पाकिस्तानी युवती को मिली बेल, आशिक बना जमानतदार, अब साथ रह सकेंगे
दरसअल, पूरा मामला यह है कि इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव के एक व्यक्ति राणा सिंह ने पीड़ित महिला को झांसा देकर शादी किया और उसके बाद अपने परिवार के सहमति पर कुछ दिनों तक अपने घर पर रखा। उसके बाद महिला के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने लगा। हालांकि, बाद में मारपीट करने का मामला स्थानीय थाना में पहुंचा। जहां स्थानीय थाना में दोनों दंपती को समझा गया। उसके बाद घर भेजा दिया गया।
यह भी पढ़ें: क्लासिकल स्वाइन फीवर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू, 10 दिन में दो लाख से अधिक सूअरों को लगेगा टीका
फिर कुछ दिनों के बाद पति के द्वारा फिर से मारपीट करने लगा और अपने घर से निकाल कर किराए के मकान में रख दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी से गलत धंधा करवाने के लिए दबाव बनाया। गलत काम करने से मना करने पर प्रताड़ित करने लगा। वहीं, पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। अब देखने वाली बात ये है कि पीड़िता की इस गुहार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.