फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Pakistani Girl Bail lodged in Sitamarhi jail of Bihar got bail lover became guarantor they can live together

Pakistani Girl Bail: बिहार की जेल में बंद पाकिस्तानी युवती को मिली बेल, आशिक बना जमानतदार, अब साथ रह सकेंगे

Fri, 21 Mar 2025 05:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 05:55 PM IST
सार

Love Story of Khadija Noor: पाकिस्तानी युवती खादिजा नूर को शर्त के साथ हाइकोर्ट से जमानत मिल गई है। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद निवासी उसका प्रेमी सैयद हैदर ने जमानतदार बनकर उसे छुड़ाया है।

विज्ञापन
Pakistani Girl Bail lodged in Sitamarhi jail of Bihar got bail lover became guarantor they can live together
पाकिस्तानी युवती खादिजा नूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीतामढ़ी जेल में दो साल सात महीने बिताने के बाद पाकिस्तानी युवती खादिजा नूर को सशर्त जमानत मिल गई है। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद निवासी उसका प्रेमी सैयद हैदर ने जमानतदार बनकर उसे छुड़ाया है।

विज्ञापन


खादिजा नूर पाकिस्तान के फैसलाबाद मदीना टाउन की रहने वाली है। वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए दुबई और नेपाल होते हुए भारत आई थी। आठ अगस्त 2022 को भिट्ठामोड़ बॉर्डर पर बिना वीजा के प्रवेश करते हुए पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्लासिकल स्वाइन फीवर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू, 10 दिन में दो लाख से अधिक सूअरों को लगेगा टीका
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने खादिजा को कुछ शर्तों के साथ रिहा किया है। मुकदमे के निष्पादन तक उसे सीतामढ़ी में ही रहना होगा। प्रेमी को हर महीने कोर्ट और स्थानीय थाने में हाजिरी लगानी होगी। कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दी है। सुरक्षा के लिए सैयद हैदर का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: 66 हजार पदों पर बहाली करेगा स्वास्थ्य विभाग; जानिए मंत्री मंगल पांडेय ने क्या-क्या घोषणाएं की

अधिवक्ता सेराज अहमद के अनुसार, खादिजा को केवल वीजा न होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। अब तक की जांच में भारत विरोधी कोई गतिविधि का सबूत नहीं मिला है। गौरतलब है कि खादिजा को अक्तूबर 2022 में जमानत मंजूर हुई थी, लेकिन जमानतदार न मिलने और कागजी कार्रवाई में देरी के कारण वह जेल में ही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed