फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Imamganj Assembly Bypoll: RJD candidate Roshan Manjhi carried bundle of firewood on his head

Bihar Bypolls: चुनावी प्रचार के दौरान सिर पर जलावन लकड़ी का गट्ठर उठाए क्यों दिखे राजद प्रत्याशी, जानें मामला

Wed, 06 Nov 2024 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इमामगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इमामगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Nov 2024 06:20 PM IST
सार

Imamganj Assembly Bypoll: इमामगंज विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं। इसी बीच राजद प्रत्याशी की सिर पर लकड़ी के गट्ठर रखे हुए तस्वीर सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Imamganj Assembly Bypoll: RJD candidate Roshan Manjhi carried bundle of firewood on his head
सिर पर जलावन लकड़ी का गट्ठर उठाए राजद प्रत्याशी रोशन मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया की इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में अब सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। 13 नवंबर को होने वाले इस चुनाव में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी चुनाव प्रचार में जुटी हैं, वहीं राजद के प्रत्याशी रोशन मांझी भी जनता को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए अनोखे तरीके अपना रहे हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, इमामगंज विधानभा से एनडीए प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और राज्य सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन की पत्नी दीपा मांझी हम पार्टी से प्रत्याशी हैं। जबकि राजद से रोशन मांझी हैं। दोनों प्रत्याशी जनता को अपने पक्ष में करने को लेकर धुआंधार चुनाव प्रचार करने में जुटे है। वहीं, जन सुराज पार्टी भी त्रिकोणीय चुनाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। लोगों के बीच बदलाव का विकल्प ढूंढते नजर आ रही है। इमामगंज विधानसभा सीट पर राजद और हम प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला है।
विज्ञापन

 
जनता को अपने पक्ष में गोलबंद करने को लेकर प्रत्याशी भी अजीबोगरीब काम करते नजर आ रहे है। इसी बीच राजद के प्रत्याशी रोशन मांझी लुटुआ थानाक्षेत्र के गांवों में चुनाव प्रचार कर रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी नजर महादलित बुजुर्ग को सिर पर जंगल से जलावन की लकड़ी लाते हुए पड़ी। इसके बाद कांपते बुजुर्ग को देखकर राजद प्रत्याशी अपने वाहन से उतर गए और उनका हाल–चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रोशन मांझी ने बुजुर्ग के सिर पर रखे लकड़ी के गट्ठर को लेकर अपने सिर पर रख लिया और करीब आधा किलोमीटर दूर चलकर उनके घर लुटुआ पहुंचाया और आशीर्वाद के रूप में वोट मांगा। इसके बाद ग्रामीणों में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है कि वोट के लिए प्रत्याशी कुछ भी करने को तैयार हैं। रूठी जनता को मनाने और गोलबंद करने में प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed