{"_id":"6a1432e0fdb4c8e81a037fa6","slug":"honour-killing-in-nawada-father-strangles-daughter-gaya-news-c-1-1-noi1516-4320539-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पिता ने शादीशुदा बेटी की जान क्यों ली? गला घोंट कर हत्या, बोरे में भरकर नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पिता ने शादीशुदा बेटी की जान क्यों ली? गला घोंट कर हत्या, बोरे में भरकर नदी में फेंका
Mon, 25 May 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:03 PM IST
सार
Bihar News: नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने अपनी विवाहित बेटी नंदिनी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
नदी से शव को निकालती पुलिस
विस्तार
नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र स्थित धरहरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी विवाहित बेटी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छह महीने से मायके में रह रही थी नंदिनी
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान नंदिनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदिनी की शादी वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश में हुई थी, लेकिन करीब छह महीने पहले पति से विवाद के बाद वह मायके लौट आई थी। परिवार के समझाने के बावजूद वह ससुराल वापस नहीं जा रही थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों को हुआ शक, पुलिस को दी सूचना
ग्रामीणों को युवती कई दिनों तक दिखाई नहीं देने पर शक हुआ। इसके बाद गांव के चौकीदार को सूचना दी गई। चौकीदार ने शनिवार को पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पिता ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बेटी के चाल-चलन को लेकर परिवार में लगातार विवाद होता था। उसका कई लोगों से अफेयर था और वह परिवार की इज्जत की परवाह नहीं करती थी। इसी बात से नाराज होकर उसने 30 अप्रैल को नंदिनी की गला दबाकर हत्या कर दी।
बोरे में बंद कर नदी में फेंका शव
हत्या के बाद सबूत छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने शव को बोरे में बंद कर कौड़िहारी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
मां और भाई भी गिरफ्तार
धमौल थाना पुलिस ने पिता, मां और भाई के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: बिहार विधान मंडल सचिवालय बस सेवा शुरू, अब कर्मचारियों और आम लोगों को मिलेगी आसान सफर की सुविधा
पुलिस कर रही मामले की जांच
धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।