फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Grand inauguration of the world famous Pitru Paksha mela 2025 in gayaji Bihar News Pitripaksh mela gaya

Bihar News: गया जी में पितृपक्ष मेला 2025 का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर किया उद्घाटन

Sat, 06 Sep 2025 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 08:45 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: प्रभारी मंत्री डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि गयाजी वह धरती है, जहां से स्वर्ग का द्वार खुलता है। आने वाले दिनों में गया पूरी दुनिया को गौरवान्वित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ और ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करेगी।

विज्ञापन
Grand inauguration of the world famous Pitru Paksha mela 2025 in gayaji Bihar News Pitripaksh mela gaya
पितृपक्ष महासंगम 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 का भव्य शुभारंभ हो गया है। बिहार सरकार के मंत्री डॉ. सुनील कुमार सिंह, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, राजस्व मंत्री संजय सरावगी और डॉ. प्रेम कुमार ने मेले का उद्घाटन किया। यह मेला 06 सितंबर से शुरू होकर आने वाले 21 सितंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, जिलाधिकारी शशांक शुभांकर, एसएसपी आनंद कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश से आए तीर्थयात्री रोहित शर्मा, रजत शर्मा, बंगाल के सत्यनारायण, विष्णु और विनय एवं जम्मू-कश्मीर के हिमांशु शर्मा समेत एक दर्जन तीर्थयात्रियों को गंगाजल किट भेंट किया गया।

देश के प्रगति दर से बिहार आगे: मंत्री
अपने संबोधन में  प्रभारी मंत्री डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि गयाजी वह धरती है, जहां से स्वर्ग का द्वार खुलता है। आने वाले दिनों में गया की धरती पूरे विश्व को गौरवान्वित करेगी। सरकार 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'अतिथि देवो भव:' की भावना से मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत और सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि श्राद्ध पिंडदान और मोक्ष की परंपरा शुरू हुई। देश-विदेश में प्रचलित है। बिहार सरकार के सीएम नीतीश कुमार ने भागीरथ प्रयास किया है। गंगाजी को आपके गयाजी रबर डैम बनकर खड़ा कर दिया। ऐसी विकास की किरण और बिहार में ऐसे ऐसे काम किया। 20 वर्षों में बिहार की प्रगति हुई है। देश के प्रगति दर से बिहार आगे है। देश की प्रगति दर 7.4% है और बिहार की प्रगति घर 14. 4% है। 20 साल में जो बिहार में बदलाव हुआ है, वह पहले नहीं हुआ था। पहले का जो बिहार था वह गड्ढों का बिहार, आतंक राज का बिहार, बलात्कार का बिहार, गुंडाराज का बिहार, लाठी में तेल पिलावन का बिहार और चरवाहा विद्यालय का बिहार था। 20 वर्षों में जिस तरह बिहार बदला है, चाहे बिजली हो ,रोड हो और अस्पताल की बात करें, ऐसे बदलाव इतने कम समय में देख नहीं जाते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: '9वीं फेल बेटे को बना रहे CM, हमारे MA पास बच्चे मजदूरी करें?', पीके ने कसा लालू यादव पर तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन को मिला राजस्व विभाग से दो करोड़ 84 लाख 
पितृपक्ष महासंगम 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि गयाजी आना ही सौभाग्यशाली बात है। पहले जो गयाजी की हालत थी, वह याद करता हूं। पिंडदानी पूरे देश और विदेश से आते थे। वह दिन याद है कि फल्गु नदी पर बालू में पानी निकाल कर किसी तरह पिंडदान करते थे। सीएम नीतीश कुमार के प्रयास से आज गयाजी कहां से कहां पहुंच गया। गंगा मईया आज फल्गु नदी के तट पर हैं। राजस्व संसाधन भूमि सुधार विभाग पूरे बिहार में मेलों का आयोजन करता है। इस बार 2 करोड़ 84 लख रुपए की राशि विभाग ने जिला प्रशासन को दी है। पितृपक्ष मेले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निर्देश है कि राशि की कोई कमी नहीं होगी। जिला प्रशासन और राशि मांगेंगे, वह मिलेगा। ताकि देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।


15 साल पहले बहुत थी कमी
पितृपक्ष मेला उद्घाटन समारोह के दौरान बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गयाजी के बारे में जितना दुनिया में लोग जानते हैं, उसे तरह का प्रचार प्रसार में 15-20 साल पहले बहुत कमी थी। दुनिया के विभिन्न देशों में रहने का मौका मिला। चाहे यूरोप के विभिन्न देश हो या अमेरिका हो। इन सब देशों में इंडिया और इंडिया के गयाजी के महत्व को बहुत सारे लोग जानते हैं। लेकिन, कहीं ना कहीं यह धूमिल होते गई। धूमिल के साथ में भी जब 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की सत्ता संभाले। तब उन्होंने बेहतर प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed