फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya's Pitra Paksha Fair will now be declared as International Pitru Paksha Fair, Jitan Ram Manjhi

Gaya News: पितृपक्ष मेला को इंटरनेशनल फेयर किया गया घोषित, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दी जानकारी

Mon, 05 Aug 2024 03:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 03:33 PM IST
सार

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री मंत्री के पद संभालने के बाद 2014 में पितृपक्ष मेला को राजकीय मेला घोषित किया था। जीतन राम मांझी पितृपक्ष मेला को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित करने का संकेत दे दिया है।

विज्ञापन
Gaya's Pitra Paksha Fair will now be declared as International Pitru Paksha Fair, Jitan Ram Manjhi
विष्णुपद मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गयाजी में इस वर्ष 17 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व पितृपक्ष मेला देश–विदेश से लाखों की संख्या में हिंदू सनातन धर्मावलंबी आते हैं और अपने पितरों का पिंडदान, कर्मकांड व तर्पण करते है। यही कारण है की 15 दिनो तक चलने वाले पितृपक्ष मेला के दौरान 10 लाख से अधिक तीर्थयात्री आते है। इस संबंध में एमएसएमई मंत्री सह गया सांसद जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा विष्णुपद कॉरिडोर और महाबोधी कॉरिडोर के बाद गया के विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को अंतर्राष्ट्रीय पितृपक्ष मेला घोषित करने की जानकारी दी है। हालांकि 17 सितंबर से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला की तैयारी को लेकर बीते दो माह से जिला प्रशासन तैयारी में जुटी है। पितृपक्ष मेला की सफलता और देश विदेश से आने वाले पिंड़दानियो को कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न कोषांगो का गठन किया है। तीर्थयात्रियों को मेला के दौरान शुद्ध और गुणवत्ता पूर्ण भोजन और खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


वहीं डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने गया के सिविल सर्जन को फूड इंस्पेक्टर के द्वारा 15 अगस्त तक जिले के सभी होटल, गेस्ट हाउस आदि स्थानों पर खाद्य सामग्रियों की जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्यकर्मी, एंबुलेंस सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गया जंक्शन से लेकर विष्णुपद मंदिर विभिन्न स्थानों पर पुलिस शिविर के साथ-साथ भारी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। मालूम हो कि केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री मंत्री के पद संभालने के बाद 2014 में पितृपक्ष मेला को राजकीय मेला घोषित किया था। वहीं केंद्रीय मंत्री बनते ही जीतन राम मांझी पितृपक्ष मेला को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित करने का संकेत दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed