फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya youth found dead near railway track family alleges murder in koch area today bihar news

Bihar News: पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या की आशंका, गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर किया हंगामा; मछली लाने गया था

Fri, 15 May 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 11:02 PM IST
सार

Crime in Bihar : बिहार के गया में मछली लाने निकले युवक अमरकांत का शव बेलागंज रेलवे लाइन के पास मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई और गया-गोह मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच व गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
gaya youth found dead near railway track family alleges murder in koch area today bihar news
शव को सड़क पर रखकर गया-गोह मुख्य मार्ग को सड़क जाम करते आक्रोशित ग्रामीण

विस्तार

बिहार के गया जिले में एक युवक के संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से मछली लाने निकला युवक वापस नहीं लौटा और अगले दिन उसकी लाश रेलवे लाइन किनारे बरामद हुई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन


घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा
मामला गया जिले के कोच थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान कोच प्रखंड के नेहोरा गांव निवासी अमरकांत के रूप में हुई है। वह खजूरी पंचायत की पूर्व सरपंच उषा देवी का पुत्र बताया जाता है। परिजनों के अनुसार अमरकांत गुरुवार को घर से मछली लाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार के बाद परिवार वालों ने उसे फोन करना शुरू किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आने लगा।
विज्ञापन


सुबह रेलवे लाइन के पास मिला शव
शुक्रवार को गया-पटना रेलखंड के बेलागंज रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि अमरकांत की हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया ताकि मामला हादसा लगे। परिजनों का आरोप है कि मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने गया-दोभी मुख्य मार्ग जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।


ये भी पढ़ें: खूंटे से बांधकर पिटाई के बाद युवक गायब, परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

इलाके में तनाव, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वहीं युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed