फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya street dog terror 100 plus dog bite cases daily cctv child attack bihar news

Street Dog Bite: गया जी में आवारा कुत्तों का कहर, रोज 100 से ज्यादा लोग बन रहे शिकार; नगर निगम पर उठे सवाल

Sat, 04 Apr 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 06:09 PM IST
सार

गया जी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। रोज 100 से अधिक लोग हमले का शिकार हो रहे हैं। एक बच्चे पर हमला CCTV में कैद हुआ। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी, लोगों ने कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
gaya street dog terror 100 plus dog bite cases daily cctv child attack bihar news
मासूम पर आवारा कुत्तों का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के गया जी शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी के मौसम के साथ ही शहर के कई इलाकों में कुत्तों के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। स्थिति यह है कि प्रतिदिन 100 से अधिक लोग कुत्तों के काटने का शिकार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

शहर के जीबी रोड, नई गोदाम, बैरागी सहित आसपास के इलाकों में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। ये झुंड राह चलते लोगों, बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई अभिभावक डर के कारण अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने तक नहीं भेज रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में STF और बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल, चार गिरफ्तार; ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच करीमगंज मोहल्ले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। एक मासूम बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचा लिया। समय रहते हस्तक्षेप होने से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है। अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। वहीं, लगातार बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है।

जयप्रकाश नारायण अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार, गर्मी के मौसम में कुत्ते अधिक आक्रामक हो जाते हैं, जिससे डॉग बाइट के मामलों में तेजी आती है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 80 और इमरजेंसी में लगभग 35 मरीज डॉग बाइट के पहुंच रहे हैं, जिन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन दी जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed