{"_id":"69cdd4dcaaac99f4ab06e4fb","slug":"gaya-stray-dogs-attack-40-people-injured-city-in-panic-hospital-treatment-ongoing-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4117540-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dog Bite: गया में आवारा कुत्तों का आतंक, 40 से अधिक घायल; शहर में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dog Bite: गया में आवारा कुत्तों का आतंक, 40 से अधिक घायल; शहर में दहशत का माहौल
Thu, 02 Apr 2026 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:18 AM IST
सार
बिहार के गया शहर में आवारा कुत्तों ने एक साथ कई इलाकों में हमला कर दिया, इसमें करीब 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे लोग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिहार के गया शहर में गुरुवार को आवारा कुत्तों के अचानक आक्रामक हो जाने से पूरे शहर में दहशत का माहौल फैल गया। चौक, जीबी रोड, बैरागी और नई गोदाम जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में एक के बाद एक कुत्तों के हमले की खबरें आती रहीं और देखते ही देखते 40 से अधिक लोग डॉग बाइट का शिकार हो गए। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। इस घटना ने न सिर्फ शहर में भय का वातावरण बनाया बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्तों का यह हमला बेहद अचानक और अप्रत्याशित था। कोई अपने दैनिक काम पर जा रहा था, कोई बाज़ार में था तो कोई बस सड़क पर चल रहा था और तभी कुत्तों के झुंड ने उन पर धावा बोल दिया। बैरागी मोहल्ले के संदीप गुप्ता ने बताया कि वे सड़क से गुज़र रहे थे तभी अचानक कुत्तों ने घेर लिया। किसी तरह जान बचाई, लेकिन गंभीर चोटें आईं। नई गोदाम के राजेश कुमार ने भी बताया कि लोग इस कदर डरे हुए हैं कि अब घर से बाहर निकलने में भी सोचना पड़ रहा है।
40 लोगों को दिए जा चुके रेबीज इंजेक्शन
सभी घायलों को तत्काल जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुबह से लेकर शाम तक लगातार मरीजों का आना जारी रहा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब तक 40 से अधिक पीड़ितों को एंटी रेबीज इंजेक्शन दिए जा चुके हैं और आवश्यकता के अनुसार आगे का उपचार भी जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rajasthan: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, एक मजदूर की मौत; चार घायल
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में काफी समय से आवारा कुत्तों की तादाद बेलगाम होती जा रही है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन ने इस ओर कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। लोग अब अपने बच्चों को बाहर खेलने भेजने से भी घबरा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक आम नागरिक इस आतंक को झेलते रहेंगे और कब प्रशासन इसका स्थायी हल निकालेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन