फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya sherghati couple misbehavior video viral two minors arrested today bihar news

गयाजी में कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल: पहाड़ी पर घेरकर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, दो नाबालिग गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 02:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 02:20 PM IST
सार

Crime: गया के शेरघाटी में कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया और मोबाइल जब्त कर अन्य आरोपियों की पहचान शुरू की।

विज्ञापन
gaya sherghati couple misbehavior video viral two minors arrested today bihar news
एसपी सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई, बांका और समस्तीपुर के बाद अब गया जिले में भी कपल से बदसलूकी का मामला सामने आया है। शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह पहाड़ी के पास युवक-युवती के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई के तहत दो नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज
गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: बंद निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक लाख मुआवजा, तीन महीने में भुगतान के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी इलाके में घूमने गए थे युवक-युवती
बताया जा रहा है कि गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक सोमवार दोपहर अपनी एक दोस्त के साथ शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव स्थित पहाड़ी इलाके में घूमने पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके अलावा काफी देर तक दोनों को वहां रोके रखा गया। आरोप यह भी है कि युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली और वाहन के टायर की हवा निकालने के साथ प्लग निकालने की कोशिश की।


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कपल के साथ बहस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो एक सोशल मीडिया ग्रुप से सामने आया, जिसे कुछ युवक आर्यन नाम से संचालित करते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद पीड़ित युवक ने शेरघाटी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो, शिकायत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक-युवती अलग समुदाय से हैं, जबकि घटना में शामिल बताए जा रहे युवक दूसरे समुदाय से जुड़े हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed