फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: Parents went to hotel to get their daughter married, thieves stole lakhs of rupees from closed house

Bihar Crime: बेटी की शादी करने होटल गए मां-बाप, इधर चोर बंद घर से लाखों रुपये चोरी कर हुए फरार

Fri, 12 Jul 2024 08:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 12 Jul 2024 08:17 PM IST
सार

Gaya Crime: बंद घर में चोरी होने की वारदात के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया। घर मालिक की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Gaya: Parents went to hotel to get their daughter married, thieves stole lakhs of rupees from closed house
चोरी के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गोल बगीचा मोहल्ले के एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। यहां अज्ञात चोर बंद घर से करीब दस लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की सूचना पर स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात तब सामने आई, जब घर मालिक बेटी की शादी कर पूरे परिवार के साथ वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। आनन-फानन में पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गोल बगीचा मोहल्ला निवासी नलेश प्रसाद शनिवार को घर बंद कर सपरिवार बेटी की शादी करने बोधगया के एक होटल में गए थे। शुक्रवार को शादी समारोह समाप्त हुआ, उसके बाद बेटी को विदा कर दोपहर घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा है। घर के अंदर घुसे तो देख कर दंग रह गए। घर के कमरे में रखी अलमारी खुली है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। सोने-चांदी के आभूषण और कीमत सामान नहीं है। उसके बाद लोगों के समझ में आ गया कि घर में चोरी की वारदात हुई है। चोरी की घटना के बाद लोगों की खुशी गम में तब्दील हो गई। चोर बंद घर से सोने-चांदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार चोर करीब दस लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। हालांकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई है। वहीं, छानबीन कर रही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। ताकि चोरों की पहचान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed