{"_id":"669674376ba3071e420945f9","slug":"gaya-news-unknown-vehicle-ran-over-a-cyclist-going-to-work-died-on-spot-angry-people-blocked-road-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: काम पर जा रहे साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत; गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: काम पर जा रहे साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत; गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क
Tue, 16 Jul 2024 06:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:53 PM IST
सार
Gaya News: मृतक के परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह दस बजे संजय साइकिल से काम पर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदते हुए भाग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया जिले में मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना डोभी थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास एनएच-83 की है। मृतक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के नैना बिगहा निवासी संजय कुमार यादव (45) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बीच सड़क पर ही हादसा होने के कारण घटना के बाद एनएच पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में डोभी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुनः आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह दस बजे संजय अपने घर से साइकिल पर सवार होकर टोयोटा कंपनी काम करने जा रहा था। वह सहादेव खाप अकबरपुर गांव के पास एनएच-83 पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदते हुए भाग निकला। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, परिजन मौत की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचकर सड़क जाम कर आरोपी को पकड़ने की मांग पर अड़ गए। हालांकि डोभी थाना पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम को हटवाया। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। उसके बाद मामले की जांच में जुट गई।