फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   gaya news Uncontrolled tractor laden with sand entered the house woman died

खाना बनाते समय आ गई मौत: घर की रसोई में घुसकर ट्रैक्टर ने ली जान, CCTV से ट्रैफिक चालान वाले बिहार में घटना

Mon, 15 Jan 2024 09:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 09:10 PM IST
सार

महिला खाना बनाने जा रही थी। ऐसे में अचानक अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर घर में घुस गया और महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
gaya news Uncontrolled tractor laden with sand entered the house woman died
घर में घुसा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में खिजरसराय थाना क्षेत्र के आइमा बाजार में सोमवार को बालू लदे ट्रैक्टर के घर में घुस जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय राजमणि देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गया की ओर से बालू लोड ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक सवार को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर झोपड़ीनुमा घर में घुस गया। इस घटना में घर के बाहर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय महिला सड़क किनारे अपने घर के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन


परिजन घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने गया-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को समाप्त कराया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed