{"_id":"66adf9d9e65cb1c9240d6664","slug":"gaya-news-criminals-entered-airtel-office-and-shot-manager-looted-rs-14-5-lakh-all-three-accused-arrested-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बदमाशों ने एयरटेल कार्यालय में घुसकर मैनेजर को मारी गोली, साढ़े 14 लाख लूटे; तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बदमाशों ने एयरटेल कार्यालय में घुसकर मैनेजर को मारी गोली, साढ़े 14 लाख लूटे; तीनों आरोपी गिरफ्तार
Sat, 03 Aug 2024 03:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:30 PM IST
सार
Gaya News: गया में एयरटेल कार्यालय में मैनेजर को गोली मारकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया था। बदमाश लाखों की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने सभी बदमाशों को दबोच लिया है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जिले में शेरघाटी अनुमंडल के नई बाजार में संचालित एयरटेल कंपनी के कार्यालय में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। शेरघाटी के नया बाजार स्थित होटल वेलकम के नीचे एयरटेल कार्यालय में घुसकर बाइक सवार तीन अपराधियों ने एयरटेल कंपनी के स्थानीय मैनेजर को लूटपाट करते हुए गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीनों अपराधी हेलमेट पहने हुए अंदर आए और मैनेजर बिहू कुमार को गोली मारकर उससे लगभग 14.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घायल मैनेजर को शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने औपचारिक इलाज के बाद उसे गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए लूटपाट करने वाले तीनों अपराधियों को डोभी से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों का पीछा कर डोभी के पास अपराधियों को लूटी गई रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है। घटना शनिवार को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल के पास हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीन की संख्या में बाइक पर सवार अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधी एयरटेल के कार्यालय में ग्राहक बनकर प्रवेश किया। इसके बाद गन पॉइंट पर मैनेजर एवं कर्मचारियों को कवर कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जब मैनेजर ने विरोध किया तो एक अपराधी ने उन्हें गोली मार दी। एयरटेल कंपनी से 14 लाख की हुई लूट और गोली चलने की घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिस की तत्परता से लूटी गई राशि के साथ अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।