फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya nephew killed his Maternal uncle by giving betel nut of 36 thousand rupees

गया: प्यार में रोड़ा बन रहे मामा को उतारा मौत के घाट, भांजे ने 36 हजार में दी थी सुपारी

Tue, 19 Jan 2021 01:18 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 19 Jan 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
Gaya nephew killed his Maternal uncle by giving betel nut of 36 thousand rupees
बिहार के गया में एक भांजे ने कराया मामा का कत्ल - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के गया में एक भांजे ने अपने ही मामा की सुपारी दे डाली। उसने मात्र 36 हजार रुपयों में अपने मामा का कत्ल करवा दिया। पुलिस ने बताया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग करवाई गई है। दरअसल, युवक को अपने मामा की साली से ही प्यार हो गया। यह बात उसके मामा को बर्दाश्त नहीं हुई। ऐसे में दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। पुलिस ने बताया कि युवक का इस बात को लेकर रोज-रोज अपने मामा से झगड़ा होने लगा। एक दिन उसके मामा ने उसकी पिटाई भी कर दी थी। इस बात से नाराज युवक ने बदला लेने की सोची। उसने अपने मामा को पहले उनके कामकाज को लेकर परेशान करना शुरू किया। इसके बाद उनकी हत्या ही करवा डाली। 

विज्ञापन

मामा-भांजे ने साथ में की थी पढ़ाई

पुलिस ने बताया कि वेटरनरी डॉक्टर संजय पासवान और उनके भांजे रवि रंजन ने साथ ही में पढ़ाई की थी। इसके बाद दोनों ने एक क्लीनिक खोल लिया था। दोनों एक दूसरे के क्षेत्र में भी जाकर जानवरों का इलाज करते थे और जरूरत पड़ने पर एक दूसरे को मदद भी किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने पर नहीं माना तो मामा ने कर दी थी पिटाई

इस बीच डॉ. संजय की साली के साथ रवि रंजन का अफेयर शुरू हो गया। इस बात का पता लगने पर उन्होंने भांजे को खूब समझाया लेकिन वो नहीं माना। फिर एक दिन संजय ने अपने भांजे रवि की पिटाई कर दी। इस बात पर  मन ही मन में रवि मामा से चिढ़ने लगा। उसने  डॉ. संजय को परेशान करने के लिए उन्हीं के इलाके में जाकर जानवरों का इलाज करने लगा।

विज्ञापन

सभी आरोपी पकड़े गए

मामा को परेशान करन के बाद भी संजय का मन नहीं भरा। वो बदले की आग में इतना जल उठा था कि उसने मामा की सुपारी देकर उनकी हत्या करवा दी। इस काम के लिए उसने हत्या करने वाले को 36 हजार रुपये दिए। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed