फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya mystery death rizwan sheikh hand blast police investigation gaya

Bihar: गया में रहस्यमयी मौत से सनसनी! युवक का हाथ उड़ा, गोली लगी या हुआ धमाका? जांच में उलझी पुलिस

Mon, 25 May 2026 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 09:18 PM IST
सार

Bihar: गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। युवक का दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला है। परिजन गोली लगने से मौत की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
gaya mystery death rizwan sheikh hand blast police investigation gaya
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती गया पुलिस

विस्तार

गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक का दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला है, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन गोली लगने से मौत की बात कह रहे हैं, जबकि हाथ की स्थिति देखकर पुलिस भी हर एंगल से जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


बैदा गांव में हुई घटना
मृतक की पहचान शेरघाटी शहर के रमना मेला निवासी रिजवान शेख उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव में हुई। घटना के बाद रिजवान को गंभीर हालत में परिजन शेरघाटी लेकर पहुंचे। उसकी स्थिति बेहद नाजुक थी और दाहिना हाथ कोहनी के नीचे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रहा था।
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई मौत
स्थानीय स्तर पर इलाज की कोशिश की गई, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोट के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ की स्थिति ने बढ़ाई पुलिस की शंका
परिजन जहां गोली लगने की बात कह रहे हैं, वहीं युवक के हाथ की स्थिति ने पुलिस अधिकारियों के मन में कई तरह की आशंकाएं पैदा कर दी हैं। हाथ जिस तरह से फटा हुआ था, उससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इसे गोलीबारी से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग किसी अन्य विस्फोटक कारण की भी आशंका जता रहे हैं।

मौके पर पहुंचे एसडीओ
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। शेरघाटी के एसडीओ संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना के समय मृतक के साथ मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कई एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस बैदा गांव और आसपास के इलाकों में भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण था। फिलहाल पुलिस इस मामले को हादसा, आपसी विवाद या किसी अन्य कारण से हुई घटना मानकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


ये भी पढ़ें: छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी! जेल से बाहर आते ही आरोपियों ने दो भाइयों को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

एसडीओ ने क्या कहा?
एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल मौके पर जांच और पूछताछ की जा रही है। पूरी जानकारी सामने आने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed