फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Tragedy in Bihar 40-Year-Old Electrocuted After Sudden Power Supply Restoration During Cable Repair

Bihar: जर्जर बिजली तार की मरम्मत पड़ी भारी! पोल पर अचानक चालू हुई सप्लाई, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 03 Jul 2026 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 10:20 AM IST
सार

गया के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा गांव में जर्जर बिजली तार की मरम्मत के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय संतोष पासवान की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

विज्ञापन
Tragedy in Bihar 40-Year-Old Electrocuted After Sudden Power Supply Restoration During Cable Repair
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित छकरबंधा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर तक बिजली पहुंचाने वाले जर्जर तार की मरम्मत के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय संतोष पासवान की मौत हो गई। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुरक्षा और जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान छकरबंधा थाना क्षेत्र के छकरबंधा गांव निवासी जगदीश पासवान के पुत्र संतोष पासवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


तार की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, संतोष पासवान अपने घर तक बिजली पहुंचाने वाले पोल से जुड़े पुराने और क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही अचेत हो गए।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद ग्रामीण उन्हें डुमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतोष पासवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर छकरबंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  Bihar: 10 बार शादी का रिश्ता टूटने से टूटी युवती, फंदे से लटककर दी जान; सामने आई ये वजह


ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल
हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गांव में लंबे समय से कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर अवस्था में हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समय पर मरम्मत या तार बदलने का काम नहीं किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विद्युत व्यवस्था की मरम्मत और नियमित जांच की गई होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने बिजली विभाग से गांव के सभी जर्जर तारों को जल्द बदलने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed