फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   gaya jewellery businessman shot 40 lakh jewellery loot gurua market crime news

Bihar: फिल्मी स्टाइल में लूट, सर्राफा कारोबारी को मारी गोली; 2 बाइक पर आए 5 बदमाशों ने उड़ाए 40 लाख के गहने

Wed, 27 May 2026 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 09:25 PM IST
सार

गया जिले के गुरुआ बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी प्रभाकर कुमार वर्णवाल को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग लूट लिया। कारोबारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन
gaya jewellery businessman shot 40 lakh jewellery loot gurua market crime news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के गुरुआ बाजार में बुधवार शाम अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी प्रभाकर कुमार वर्णवाल को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कारोबारी

जानकारी के अनुसार गुरुआ बाजार स्थित एस ब्रदर्स ज्वेलरी दुकान के प्रोपराइटर प्रभाकर कुमार वर्णवाल बुधवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें रोकने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी। गोली लगते ही प्रभाकर कुमार सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन

जेवरात से भरा बैग छीनकर भागे अपराधी

घटना के बाद बदमाशों ने प्रभाकर कुमार के हाथ में मौजूद बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, जरूरी कागजात और अन्य सामान रखे थे। लूटपाट के दौरान दुकान के स्टाफ सुभाष सिंह भी घायल हो गए। वारदात के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग करते हुए गुरारु की ओर भागे बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधी बस स्टैंड की ओर से आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे बरतल्ला मोड़ होते हुए गुरारु की दिशा में भाग निकले। इस दौरान बदमाश लगातार फायरिंग करते रहे, ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।



ये भी पढ़ें-  पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान

पुलिस ने शुरू की जांच और छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रभाकर कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed