{"_id":"66d96dbcf99fd821020ada2b","slug":"gaya-crime-news-bihar-police-jawan-leaves-wife-and-four-children-and-marries-another-girl-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिसकर्मी ने पत्नी-चार बच्चों को छोड़कर की दूसरी शादी, शिकायत करने जा रही पहली पत्नी-साले को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिसकर्मी ने पत्नी-चार बच्चों को छोड़कर की दूसरी शादी, शिकायत करने जा रही पहली पत्नी-साले को पीटा
Thu, 05 Sep 2024 02:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:07 PM IST
सार
पीड़िता फुला देवी ने बताया कि औरंगाबाद जिले में पदस्थ बिहार पुलिस के जवान वकील कुमार के साथ उसकी शादी 2008 में हुई थी। कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में पति ने घर आना-जाना बंद कर दिया। फिर पति ने बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जिले में दूसरी शादी करने वाले एक पुलिस जवान ने अपनी पहली पत्नी और साले को रास्ते में रोककर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी पुलिस जवान फरार हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बेलागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली फुला देवी अपने चार बच्चों और दो भाइयों के साथ पति के खिलाफ एसपी से शिकायत करने औरंगाबाद जा रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मी पति वकील कुमार ने कुछ लोगों के साथ गया सिकड़िया मोड़ के पास उन्हें रोक लिया और पत्नी और उसके भाइयों के साथ मारपीट कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता फुला देवी ने बताया कि औरंगाबाद जिले में पदस्थ बिहार पुलिस के जवान वकील कुमार के साथ उसकी शादी 2008 में हुई थी। शादी के बाद उनके चार बच्चे हुए। कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में पति ने घर आना-जाना बंद कर दिया। पूछताछ करने पर पति ने बताया कि उसने सोनी कुमारी नाम की युवती से दूसरी शादी कर ली है। ऐसे में चार बच्चों की परवरिश करना उसके लिए मुश्किल हो गया। पीड़िता महिला ने कहा कि काफी समझाने के बाद भी पति वकील कुमार नहीं माना तो हमले शिकायत करने का फैसला किया।
विज्ञापन
गुरुवार को फुला देवी अपने चार बच्चों और भाई प्रहलाद के साथ एसपी से शिकायत करने के लिए औरंगाबाद जा रही थी। सिकड़िया मोड़ बस स्टैंड पहुंचने पर अचानक पति वकील कुमार अपनी कुछ साथियों के साथ वहां आया और पति व उसके भाई के साथ लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद सभी वहां से फरार हो गए। इसके बाद फुला देवी ने गया शहर के रामपुर थाना में आरोपी पति और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।