फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   gaya bitho village house fire couple death electric spark police action

Bihar News: घर में लगी आग से दंपति की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

Wed, 24 Dec 2025 02:18 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: मगध ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 02:18 PM IST
सार

बिहार के गयाजी जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के बिथो गांव में मंगलवार देर शाम घर में अचानक आग लगने से झुलसकर प्रमोद साव और उनकी पत्नी की मौत हो गई। आग विद्युत चिंगारी से भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
gaya bitho village house fire couple death electric spark police action
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गयाजी जिले के चाकंद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिथो गांव में मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में अचानक आग लगने से झुलसकर एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान सरयू साव के पुत्र प्रमोद साव और उनकी पत्नी के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रमोद साव अपने घर में पत्तल बनाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान घर में विद्युत चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर परिजनों ने भगत को बनाया बंधक

विज्ञापन

आग की लपटों में फंसे प्रमोद साव और उनकी पत्नी बाहर नहीं निकल सके और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और ग्रामीण कुछ कर पाते, उससे पहले ही दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चाकंद थाना के थानाध्यक्ष शिवम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed