फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya Bihar News: Young man shot dead on the spot in Gaya, Bihar, Bihar police engaged in investigation

Bihar News: गया में युवक की हत्या, बीएड कॉलेज के पास अपराधियों ने मारी गोली; परिजन बोले- हादसे में गई जान

Mon, 07 Apr 2025 11:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 11:03 AM IST
सार

Gaya Crime News: युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनका दावा है कि कारू पासवान की हत्या नहीं हुई है। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मर्डर या हादसे की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

विज्ञापन
Gaya Bihar News: Young man shot dead on the spot in Gaya, Bihar, Bihar police engaged in investigation
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस

विस्तार

बिहार के गया जिले में अपराधिक वारदातों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। यह वारदात चंदौती थाना क्षेत्र के यमुने गांव के निकट की है। मृतक की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा गांधी चौक के रहने वाले इंदल पासवान के 36 वर्षीय पुत्र कारू पासवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। युवक की पहचान कारू पासवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस


मर्डर या हादसा, छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि कारू पासवान की गोली मारकर हत्या कर देने की सूचना मिली। जब छानबीन करने पुलिस मृत युवक के आवास पहुंची तो जानकारी मिली कि चंदौती थाना क्षेत्र के यमुने गांव के समीप बीएड कॉलेज के पास कुछ हादसा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सड़क हादसे में कारू पासवान की मौत हुई है। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेकिन, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि कारू पासवान की मौत कैसे हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


यह भी पढ़ें: क्या बिहार को स्वीकार होंगे कन्हैया कुमार? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed