फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya Accident: Driver dies after being hit by a high speed tractor in Gaya

Gaya Accident: तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 29 Aug 2024 12:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Aug 2024 12:19 PM IST
सार

Gaya Accident: चाकंद थाना क्षेत्र के चाकंद बाजार में तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Gaya Accident: Driver dies after being hit by a high speed tractor in Gaya
घटना के बाद सड़क पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। उक्त घटना में मौके पर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। यह पूरी घटना गुरुवार की सुबह चाकंद बाजार की है। मृत की पहचान मेहरबानपुर गांव का रहने वाला बिकाऊ पासवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन

    
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह चाकंद थाना क्षेत्र के चाकंद बाजार में तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची चाकंद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


सड़क दुघर्टना में ट्रैक्टर चालक की मौत की खबर सुनने के बाद चाकंद बाजार में भीड़ लग गई। जिसके कारण कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन ठप हो गया। वहीं  बेटे का शव को देख पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि घर में यही कमाने वाला था। हालांकि पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क से भीड़ को हटाया। उसके बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

     
इस संबंध में चाकंद थाना की पुलिस ने बताया कि चाकंद थाना क्षेत्र के मेहरबानपुर गांव का रहने वाला बिकाऊ पासवान घर से  ट्रैक्टर लेकर निकला था। गया-पटना मुख्य सड़क मार्ग के चाकंद बाजार के समीप सामने से तेज गति से आ रहे हाईवा ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्रॉली दोनों अलग हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दुर्घटना को अंजाम देकर हाईवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed