{"_id":"65be0ef578a1e7a90809b526","slug":"fire-breaks-out-in-shri-ram-hotel-on-main-road-in-jehanabad-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जहानाबाद में मुख्य मार्ग पर होटल में लगी आग; लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जहानाबाद में मुख्य मार्ग पर होटल में लगी आग; लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू
Sat, 03 Feb 2024 03:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:31 PM IST
सार
Jehanabad Hindi News: जहानाबाद जिला मुख्यालय के पास मुख्य मार्ग स्थित एक होटल में बीती रात अचानक आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर गई। इसके साथ ही आसपास की दुकानों को भी क्षति पहुंची।
विज्ञापन
होटल में आग लगने से लाखों का सामान जला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जहानाबाद जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग स्थित एक होटल में अचानक आग लग जाने के कारण लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग स्थित श्रीराम होटल के मालिक रंजीत कुमार बीती रात को अपने होटल को सही सलामत बंद कर घर चले गए थे। अचानक लगभग दो बजे सुबह उन्हें सूचना मिली कि होटल में आग लग गई है। उसके बाद वह दौड़े-दौड़े अपने होटल पहुंचे तो देखा कि होटल में आग की लपटें उठ रही हैं। आग लगने के कारण के तौर पर शॉर्ट सर्किट की संभावना बताया जा रहा है। आग लगने से होटल में रखे विभिन्न प्रकार के मिष्ठान के अलावा कई अन्य सामग्रियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंचीं। लेकिन तब तक होटल का लाखों रुपये का सामान जल चुका था। हालांकि दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इससे पहले आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने भी प्रयास किया था। बताया जा रहा है कि आसपास की दो दुकानों में भी आग से क्षति हुई है। वहीं, सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन