{"_id":"68a1ef564a125b54f00ea1f6","slug":"drunk-policeman-creates-ruckus-enters-house-and-demands-rs-50-000-act-caught-on-cctv-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शराबी पुलिसकर्मी का हंगामा, घर में घुसकर मांगे 50 हजार, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शराबी पुलिसकर्मी का हंगामा, घर में घुसकर मांगे 50 हजार, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
Sun, 17 Aug 2025 08:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 17 Aug 2025 08:34 PM IST
सार
गयाजी जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक शराबी पुलिसकर्मी ने देर रात एक घर में घुसकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
शराबी पुलिसकर्मी का उत्पात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराबबंदी कानून की सख्ती के बीच गयाजी जिले से पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी रोड नंबर-02 में शनिवार देर रात नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी पुलिसकर्मी अंडरवियर में नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी खुद को थाने से आया बताकर संजय सिंह उर्फ बबलू सिंह के घर में घुस गया। अंदर जाकर उसने शराब पी और बच्चों से पानी व दालमोट मंगवाया। इसके बाद परिवार से 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने छोटे बेटे आदित्य के साथ दुर्व्यवहार किया और घर की महिला सदस्य से अभद्रता की कोशिश की। महिला ने खुद को बचाने के लिए कमरे में बंद कर लिया तो आरोपी दरवाजा तोड़ने पर उतारू हो गया।
परिवार के विरोध और चीख-पुकार के बीच आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी करीब तीन घंटे तक घर के अंदर ही उत्पात मचाता रहा और बार-बार रुपये देने की धमकी देता रहा। परेशान होकर परिवार ने डायल 112 पर कॉल किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी जवान को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान राजू कुमार सिंह के रूप में हुई है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जब पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जा रही थी, उस वक्त वह अंडरवियर में ही नजर आ रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म
मामले पर पूछे जाने पर मुफ्फसिल इंस्पेक्टर एसके द्विवेदी ने कहा कि “आज तक ऐसा कहीं नहीं हुआ।” जब वीडियो दिखाने की बात कही गई तो उन्होंने जांच कराने की बात स्वीकार की और बताया कि आरोपी फिलहाल इलाज कराने गया है, उसकी तलाश जारी है। पीड़ित परिवार के सदस्य रिशु राज ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।