{"_id":"66ec09afb14f6daad60c55eb","slug":"dm-appeals-for-peace-on-the-case-of-arson-by-anti-social-elements-in-mahadalit-tola-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nawada: महादलित टोले में असमाजिक तत्वों द्वारा आगजनी का मामला, डीएम ने शांति व्यवस्था को लेकर की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nawada: महादलित टोले में असमाजिक तत्वों द्वारा आगजनी का मामला, डीएम ने शांति व्यवस्था को लेकर की अपील
Thu, 19 Sep 2024 04:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:53 PM IST
सार
Nawada: बिहार के नवादा में महादलित टोला में दलित दबंगों ने बुधवार की शाम को फायरिंग करते हुए लगभग 80 घरों में आगजनी के मामले में डीएम ने एक बयान जारी किया है। डीएम ने सभी लोगों से शांति की अपील बरतने को कहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा में दैदौर के कृष्णा नगर महादलित टोले में असमाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की घटना के बाद शांति बहाल करने के लिए डीएम ने आमजनों से बड़ी अपील की है। डीएम आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा बताया कि नवादा सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर गांव के कृष्णा नगर नदी पर स्थित बस्ती के झोपड़ियों में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आशुतोष वर्मा के निर्देश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष, पुलिस टीम, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नवादा सदर, अंचल अधिकारी, नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर एसडीपीओ-2 द्वारा त्वरित रूप से आवश्यक कार्रवाई की गई। घटना की सूचना पर अग्निशमन दस्ता दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल पर कोई व्यक्ति और मवेशी जख्मी नहीं पाया गया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भी घटनास्थल का जायजा लिया गया। घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित परिवार व्यास मुनि, पिता संजय मांझी ने बताया कि उक्त स्थल से संबंधित जमीन पर वर्तमान में टाइटल सूट सं०- 22/1995 व्यवहार न्यायालय, नवादा में चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यास मुनि से घटित घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि नंदू पासवान, पिता स्व. सौखी पासवान, पन्नू पासवान, पिता स्व. सौखी पासवान, शिबू पासवान, पिता स्व. जगदीश पासवान, श्रवण पासवान, पिता सुमेश्वर पासवान और अन्य ग्राम- प्राण बिगहा, थाना-मुफस्सिल, जिला-नवादा तथा यमुना चौहान, सोमर चौहान, नुनु प्रसाद, पिता स्व. खीरू चौहान और रामाशीष यादव, पिता- देवन यादव सभी ग्राम लोहानी बिगहा, मुफस्सिल थाना, नवादा एवं दशरथ चौहान, बद्री चौहान, रामशरण चौहान, मिथलेश चौहान एवं यदुनंदन चौहान, सभी के पिता स्व. चौठी चौहान, साकिन, रघुनाथपुर, थाना रहुई, जिला-नालंदा और अन्य द्वारा आगजनी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
घटना में संलिप्त अन्य दोषियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी एवं विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही घटनास्थल पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति शिफ्टों में की गई है और इलाके में सघन गश्ती की जा रही है। वरीय स्तर से निगरानी भी रखी जा रही है। पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल भोजना आदि की व्यवस्था की गई है। राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है और अन्य व्यवस्था की जा रही है। अद्यतन सर्वेक्षण के मुताबिक आगजनी में 21 झोपड़ी पूर्णतः जले हैं और 13 झोपड़ी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वर्तमान में गांव की स्थिति पूर्णतः नियंत्रित है। जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि कृपया शांति व्यवस्था बनाए रखें और जिला प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन, नवादा ऐसे घटना को अंजाम देने वालों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई हेतु दृढ़ संकल्पित है।