फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Cold weather precautions turn deadly in Bihar Grandfather and grandson die from smoke inhalation news in hindi

बिहार में ठंड से बचाव बना काल: धुएं से नाना-नाती की मौत, तीन महिलाएं भी हुईं बेहोश; परिजनों में चीख-पुकार

Sun, 28 Dec 2025 09:28 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: मगध ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 09:28 PM IST
सार

Bihar: नवादा जिले के त्रिलोकी बीघा गांव में बंद कमरे में बोरसी जलाकर सोने से धुएं के कारण दम घुट गया। इस हादसे में नाना और सात वर्षीय नाती की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Cold weather precautions turn deadly in Bihar Grandfather and grandson die from smoke inhalation news in hindi
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा की दर्दनाक घटना के बाद अब नवादा जिले से भी एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के त्रिलोकी बीघा गांव में बोरसी के धुएं से दम घुटने के कारण एक बुजुर्ग और उसके सात वर्षीय नाती की मौत हो गई, जबकि कमरे में मौजूद तीन महिलाएं गंभीर रूप से बेहोश हो गईं।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय श्री यादव उर्फ श्रीकांत यादव और उनके सात वर्षीय नाती आशीष यादव के रूप में की गई है। वहीं इस घटना में श्रीकांत यादव की पत्नी सारों देवी, बेटी इंदु देवी और नातिन सपना कुमारी अचेत अवस्था में पाई गईं। तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, इंदु देवी का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद वह मायके त्रिलोकी बीघा गांव आई हुई थीं। ठंड से बचाव के लिए परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में बोरसी जलाकर सो गए थे। आशंका जताई जा रही है कि रात के दौरान बोरसी से निकले धुएं के कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: राजगीर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 15 महिलाएं मुक्त; पुलिस आगे की जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि सुबह काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो घर के अन्य सदस्यों को चिंता हुई। दरवाजा खोलते ही अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। श्रीकांत यादव और आशीष यादव मृत अवस्था में पड़े थे, जबकि तीन महिलाएं बेहोशी की हालत में थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीआई पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया दम घुटने से नाना और नाती की मौत हुई है, जबकि तीन लोगों का इलाज जारी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और मृतकों का परिवार गहरे सदमे में डूबा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed