फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   bodhgaya wedding fight bride groom side dispute sweets controversy cctv video

Bihar: मिठाई कम पड़ी तो शादी में हंगामा, रसगुल्ले को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में भिड़ंत; मची भगदड़

Wed, 03 Dec 2025 09:17 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया Published by: मगध ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2025 09:17 PM IST
सार

बोधगया के एक निजी होटल में 29 नवंबर को आयोजित शादी समारोह के दौरान दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद और मारपीट हो गई। विवाद की वजह मिठाई कम मिलने को बताया जा रहा है।

विज्ञापन
bodhgaya wedding fight bride groom side dispute sweets controversy cctv video
जयमाला के बाद रसगुल्ला कम पड़ने को लेकर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोधगया के एक निजी होटल में 29 नवंबर को आयोजित शादी समारोह के दौरान दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया। होटल में दुल्हन पक्ष को ठहराया गया था, जबकि दुल्हा बारात लेकर गांव से होटल पहुंचा था। शादी समारोह में मिठाई कम मिलने को लेकर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए और जमकर हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि खाना खाने के लिए स्टॉल लगा हुआ था और सभी लोग खाना ले रहे थे। इसी दौरान दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई और जो हाथ लगा उससे पिटाई की गई। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। परिजन स्थिति को संभालने में जुटे थे। शादी समारोह में जयमाला सहित कई रस्में पूरी हो चुकी थी, केवल मंडप में शादी के लिए बैठना बाकी था तभी यह कोहराम मचा। सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आई है।
विज्ञापन


पढे़ं: बिहार विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. प्रेम कुमार किस वर्ग से हैं? जानें, चुनाव से पहले क्या कहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हा के पिता महेंद्र प्रसाद ने बताया कि रसगुल्ला की कमी को लेकर मारपीट हुई, जबकि दुल्हन पक्ष ने बोधगया थाना में दहेज की मांग का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे के बावजूद दुल्हा पक्ष के लोग दुल्हन पक्ष के परिजनों को शादी के लिए मनाते रहे, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग तैयार नहीं हुए।

दुल्हा की मां मुन्नी देवी ने कहा कि मारपीट के दौरान दोनों पक्ष आपस में समझौता कर ही रहे थे कि दुल्हन पक्ष ने शादी में दुल्हन को देने वाले गहने और जेवर लेकर दुल्हन के साथ चली गई। उन्होंने बताया कि होटल की बुकिंग भी दुल्हा पक्ष द्वारा कराई गई थी। मुन्नी देवी ने कहा कि दुल्हा पक्ष शादी कराने को तैयार था, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed