{"_id":"6912d5158c26ed393b098c57","slug":"bihar-vidhan-sabha-election-phase-2-voting-hours-after-giving-birth-a-woman-casts-her-vote-with-her-baby-gaya-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बनीं मां फिर किया वोट: प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात के साथ सोनी पहुंचीं मतदान केंद्र, निभाया अपना फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बनीं मां फिर किया वोट: प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात के साथ सोनी पहुंचीं मतदान केंद्र, निभाया अपना फर्ज
Tue, 11 Nov 2025 11:48 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:48 AM IST
सार
Bihar Vidhan Sabha Election Phase 2 Voting : दूसरे चरण के दौरान गयाजी जिले से एक अच्छी और जागरूक करने वाली तस्वीर समाने आई है। यहां 25 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी बीती रात ही बेलागंज के सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था और सुबह वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
लोकतंत्र की मिसाल: प्रसव के कुछ घंटे बाद महिला ने बच्चे के साथ पहुंचकर किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है। इस बीच मतदान को लेकर जागरूकता की मिसाल पेश करने वाला चित्र सामने आया है। गयाजी जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरी सराय गांव में स्थित मध्य विद्यालय कुरी सराय बूथ पर एक महिला मतदाता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
नवजात शिशु को लेकर वोट करने पहुची सोनी
बताया गया कि बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरी सराय गांव के रहने वाले सुनील मांझी की 25 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी बीती रात ही बेलागंज के सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन लोकतांत्रिक अधिकार निभाने के जज़्बे के साथ वह सुबह एंबुलेंस से अपने नवजात शिशु को लेकर मतदान केंद्र पहुंची और मतदान किया।
मिसाल बनी सोनी
मतदान कर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने महिला के इस साहस और जागरूकता की सराहना की। सभी ने कहा कि यह दृश्य लोकतंत्र की सुंदरता और नागरिक जिम्मेदारी का सबसे प्रेरक उदाहरण है। बेलागंज में महिला मतदाता की यह कहानी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जो दिखाती है कि लोकतंत्र का असली उत्सव जनभागीदारी से ही जीवंत होता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Live: दूसरे चरण में अब तक 14.55 फीसदी मतदान, जानिए किस जिले में सबसे अधिक और कम हुई वोटिंग
बच्चे के भविष्य की सोच को लेकर किया मतदान
प्रसूता सोनी कुमारी ने बताया कि सोमवार की शाम 7 बजे बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दी है। सुबह हुई तो मतदान करने को लेकर वह अपनी इच्छा अस्पताल कर्मियों को बताया।बताया कि विकास के लिए सरकार चुनना है तो मतदान करने आ गए।बच्चे का भविष्य की सोच के साथ वह मतदान की है।
स्वास्थ्यकर्मी अजीत कुमार ने बताया कि कुरीसराय मतदान केंद्र पर महिला को लाया गया है।महिला को मतदान कराने के लिए लाई गई है। महिला ने अस्पताल कर्मियों को बताया कि इसे वोट देने जाना है जिसके बाद लाया गया है।वापस अस्पताल ले जाया जा रहा है ।