{"_id":"6a96bc7ba71a64632303dfea","slug":"bihar-road-accident-speeding-dump-truck-crushes-bike-riding-man-and-woman-to-death-in-gaya-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: गया में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार महिला-पुरुष को कुचला; दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: गया में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार महिला-पुरुष को कुचला; दोनों की मौत
Tue, 01 Sep 2026 05:22 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:22 PM IST
सार
गया में मगध विश्वविद्यालय के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार एक महिला और पुरुष को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों की पहचान और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गया में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बोधगया स्थित मगध यूनिवर्सिटी गेट के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। बालू लदे तेज रफ्तार हाईवा ने विपरीत लेन में जाकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवा में फंसी बाइक को चालक काफी दूर तक घसीटता रहा और मौके से फरार हो गया।
विपरीत दिशा में आ रहा था बालू से लदा हाईवा
घटना मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मुख्य द्वार के समीप की है। मृतकों की पहचान बोधगया के पच्छट्टी निवासी राजेश मिस्त्री के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और सतेंद्र मिस्त्री की 26 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार दोनों लोग डोभी की ओर से बोधगया आ रहे थे। इसी दौरान बालू लदा हाईवा बोधगया की तरफ से सर्विस लेन होते हुए डोभी-पटना मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था। आरोप है कि हाईवा चालक ने अपनी लेन छोड़कर विपरीत दिशा में वाहन चला दिया, जिससे सामने से आ रही बाइक उसकी चपेट में आ गई।
बाइक हाईवा में फंसी, दूर तक घसीटते रहा चालक
हादसा इतना भीषण था कि बाइक हाईवा में फंस गई। इसके बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक सवारों को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना देखकर आसपास के लोग शोर मचाते हुए हाईवा के पीछे दौड़े, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पीछा कर जिंदापुर टोल प्लाजा के पास हाईवा को पकड़ लिया। हालांकि, चालक वहां भी वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जान की धमकी: 'आतंकवादी तुम्हें मार डालेंगे'- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी; जानें पूरा मामला
पुलिस ने हाईवा किया जब्त
घटना की सूचना मिलने के बाद मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने हाईवा संख्या BR-01GQ-6969 को जिंदापुर के पास से जब्त कर थाने में लगा दिया है। पुलिस अब वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।