फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Tragic accident in Nawada, 60-year-old man dies after drowning in Tati river

Bihar: नवादा में दर्दनाक हादसा, टाटी नदी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; गांव में छाया मातम

Thu, 31 Jul 2025 01:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 31 Jul 2025 01:35 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय बच्चों ने उन्हें पानी में गिरते देखा और गांव में इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद जब दिनेश राम को नदी से निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Bihar: Tragic accident in Nawada, 60-year-old man dies after drowning in Tati river
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगटा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी 60 वर्षीय दिनेश राम की टाटी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिजन गहरे शोक में हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश राम किसी कार्य से नदी किनारे गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे। मौके पर आसपास कोई नहीं होने के कारण उन्हें समय पर सहायता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


पढे़ं: सीवान जिले के गुठनी में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी नौकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ स्थानीय बच्चों ने उन्हें पानी में गिरते देखा और गांव में इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद जब दिनेश राम को नदी से निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही वारसलीगंज थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया। रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। आगे की जांच जारी है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed