Bihar: सीवान जिले के गुठनी में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी नौकर हुआ फरार
Bihar: सदर 2 एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि मामला महिला थाना में दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम को जल्द ही घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए भेजा जाएगा। साथ ही, आरोपी को शीघ्र हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक छह वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी के नौकर ने घिनौनी हरकत की। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।
पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता देवघर गए थे और वह अपनी मौसी के साथ गांव में थी। मंगलवार को वह आम चुनने बगीचे में गई थी, तभी आरोपी नौकर ने उसे जबरदस्ती मक्के के खेत में ले जाकर घिनौनी हरकत की। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने गमछे से उसका मुंह बांध दिया और मारपीट करते हुए अपनी हरकत को अंजाम दिया। किसी तरह बच्ची वहां से भागकर रोते हुए घर पहुंची, लेकिन मां की अनुपस्थिति में वह अपनी आपबीती किसी को नहीं बता सकी।
पढ़ें: कुत्ते के बाद 'सैमसंग मोबाइल' बना आवेदक, आय प्रमाणपत्र का ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद हड़कंप; जानें मामला
मंगलवार देर रात जब मां देवघर से लौटी तो बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना सुनाई। परिजनों ने तुरंत बच्ची को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुठनी थाना पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, गुठनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करने के बजाय मामला सीवान के महिला थाना भेज दिया, जिससे परिजनों में नाराजगी देखी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने में महिला पुलिस अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण यह कदम उठाया गया।
सदर 2 एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि मामला महिला थाना में दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम को जल्द ही घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए भेजा जाएगा। साथ ही, आरोपी को शीघ्र हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।