{"_id":"640171aabe516a4333081754","slug":"bihar-threat-to-blow-up-airport-in-gaya-threat-of-drone-attack-before-holi-bihar-police-alert-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : गया एयरपोर्ट को उड़ाने की साजिश कर रहे यह 27 लोग...जांच में एक निकलीं डॉक्टर, दूसरी टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : गया एयरपोर्ट को उड़ाने की साजिश कर रहे यह 27 लोग...जांच में एक निकलीं डॉक्टर, दूसरी टीचर
Fri, 03 Mar 2023 09:33 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 03 Mar 2023 09:33 AM IST
सार
Bihar: एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी गया में भी मिली है। धमकी की सूचना देने के लिहाज से आई चिट्ठी में 27 लोगों के नाम-पते हैं। गया के तीन नाम हैं, जिनमें से एक डॉक्टर और दूसरी टीचर निकलीं। इन्हें संदिग्ध नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन
गया एयरपोर्ट।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी गया में भी मिली है। धमकी की सूचना देने के लिहाज से आई चिट्ठी में 27 लोगों के नाम-पते हैं। गया के तीन नाम हैं, जिनमें से एक डॉक्टर और दूसरी टीचर निकलीं। इन्हें संदिग्ध नहीं माना जा रहा है। बिहार के कुल 22 लोगों का नाम है। बाकी चार असम और दो झारखंड के हैं। इन सभी नाम-पते की जांच की जा रही है। इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले की धमकी मिल चुकी है।
एयरपोर्ट को उड़ान की धमकी भरा पत्र गया और वाराणसी हवाई अड्डा डायरेक्टर बंगजीत शाह को भेजा है। आतंकी हमले की धमकी का लेटर गया एयरपोर्ट डायरेक्टर, गृह मंत्रालय और गया SSP को भेजा है। गया SSP आशीष भारती ने कहा कि एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट और इसके आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर एक गतिविधि की निगरानी की जा रही है।
3 गया और 19 लोग बिहार से हैं
SSP ने कहा कि चिट्ठी में जिन 27 लोगों के नाम हैं, उनकी जांच करवाई गई है। इसमें से 3 लोग गया और 19 लोग बिहार से हैं। इसके अलावा झारखंड के 2 और असम के 4 लोग शामिल हैं। इस पत्र में सभी का नाम और पता दोनों लिखा गया है। पुलिस जांच में गया के तीन में से दो महिलाओं की पहचान हो गई है। इनमें से एक डॉक्टर हैं को दूसरी शिक्षिका। इनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अब तक इन दोनों के पास से कुछ ऐसे दस्तावेज या अन्य जानकारी नहीं मिली जो संदिग्ध हो। बहरहाल, पुलिस अलर्ट मोड में है। खुफिया नेटवर्क भी लगातार निगरानी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया इन दो महिलाओं की जांच पड़ताल और उनसे पूछताछ की गई तो कहीं से कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आ सकी है। शेष एक खोजबीन जारी है। लोगों से अपील हैं कि आपके आसपास होने वाली हर तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को जरूर दें।