{"_id":"65785d712ef96702740584f9","slug":"bihar-thieves-took-entire-family-of-a-businessman-hostage-and-looted-at-gunpoint-in-kudwa-market-in-gaya-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: यहां तो सीढ़ी साथ लेकर चलते हैं चोर; कुड़वा बाजार में व्यवसायी के पूरे परिवार को बंधक बना की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: यहां तो सीढ़ी साथ लेकर चलते हैं चोर; कुड़वा बाजार में व्यवसायी के पूरे परिवार को बंधक बना की लूटपाट
Tue, 12 Dec 2023 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 12 Dec 2023 06:47 PM IST
सार
Bihar Crime: स्थानीय लोगों का कहना है कि कुड़वा गांव के आसपास अवैध शराब का धंधा होता है। उसकी वजह से आए दिन शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों ने चोरी की इस घटना में भी अवैध शराब कारोबारी का भी हाथ होने से इनकार नहीं किया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जिले के महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने सोमवार की देर रात घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना के बाद मंगलवार की सुबह महकार थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि डकैतों ने हथियार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरे घर में रखे गहना-जेवर समेत हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
घर पर सीढ़ी लगाकर घुसे थे डकैत
जानकारी के मुताबिक, बीती रात महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा बाजार में सुबोध कुमार नामक दुकानदार के घर-दुकान में डकैती हो गई। चोर घर में पीछे की ओर से सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे थे। लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराधी हथियारों से लैस थे। बताया गया है कि लुटेरों ने पूरे परिवार को बांध कर करीब पांच लाख से ज्यादा कीमत के जेवरात और नकदी लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं, डकैती की घटना के बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुड़वा गांव के आसपास अवैध शराब का धंधा होता है। उसकी वजह से आए दिन शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग उक्त घटना में भी अवैध शराब कारोबारी का भी हाथ होने से इनकार नहीं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस डकैती की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
पूरे परिवार को रस्सी से बांधा
जानकारी के मुताबिक, डकैती की वारदात के समय चोरों ने घर में दो बच्चों, पति-पत्नी और बूढ़ी मां को रस्सियों से बांध दिया। फिर वे घंटों तक बेफिक्र होकर लूटपाट करते रहे। हालांकि पुलिस अब डॉग स्क्वाड बुला कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।