फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: STF nabbed notorious Naxalite who was planning to carry out a major incident

Bihar: बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे कुख्यात नक्सली को STF ने दबोचा, 8 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

Sat, 30 Aug 2025 09:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Aug 2025 09:55 PM IST
सार

Bihar: पूछताछ में उमेश यादव ने नक्सली संगठन से जुड़ी गतिविधियों और अपने साथियों के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: STF nabbed notorious Naxalite who was planning to carry out a major incident
कुख्यात नक्सली को STF ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। औरंगाबाद पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को कुख्यात नक्सली उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उमेश यादव अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव का निवासी है। पुलिस पिछले आठ वर्षों से उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

घर से दबोचा गया नक्सली
औरंगाबाद के दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि बंदेया थानाध्यक्ष सूरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली उमेश यादव अपने गांव महम्मदपुर आया हुआ है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और STF की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। पुलिस को देखते ही उमेश यादव भागने लगा, लेकिन बलों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

आठ साल से चल रही थी तलाश
गिरफ्तार नक्सली की तलाश पुलिस 16 जून 2017 से कर रही थी। उस पर बंदेया थाना कांड संख्या 12/17 दर्ज है। इस मामले में उसके खिलाफ भादंवि की धारा 341, 323, 353, 385, 427, 435, 504, 506/34 एवं 17 सीएल एक्ट के तहत आरोप है। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; कटिहार में सम्राट चौधरी का विपक्ष पर वार, बोले- 'राहुल गांधी के इटली वाले संस्कार हैं'

अपराध स्वीकार, कई अहम खुलासे
पूछताछ में उमेश यादव ने नक्सली संगठन से जुड़ी गतिविधियों और अपने साथियों के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नक्सलियों का मनोबल टूटा
एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि लगातार हो रही संयुक्त कार्रवाई में बड़ी संख्या में नक्सलियों की गिरफ्तारी से उनका मनोबल टूटा है। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed