फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Students angry over closure of intermediate studies in degree colleges

Jharkhand: डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने से छात्र नाराज, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का घेराव किया

Tue, 08 Jul 2025 06:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 08 Jul 2025 06:12 PM IST
सार

Jharkhand: प्रदर्शनकारी छात्रों ने मंत्री से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और इस सत्र के छात्रों को राहत देने की मांग की। छात्रों ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उनकी बातें सुनीं और समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
 

विज्ञापन
Jharkhand: Students angry over closure of intermediate studies in degree colleges
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार द्वारा सभी डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के फैसले से राज्यभर के छात्र नाराज हैं। इसी नाराजगी के चलते मंगलवार को जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का छात्रों ने घेराव किया। मंत्री वहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

विज्ञापन

आक्रोशित छात्रों ने घंटों घेराव कर मांगपत्र सौंपा। 12वीं कक्षा के छात्रों ने कहा कि जिन कॉलेजों में फिलहाल उनकी पढ़ाई चल रही है, वहीं से पढ़ाई पूरी करने दी जाए। छात्रों ने कहा कि सत्र के बीच में कॉलेज बदलने से पढ़ाई बाधित होगी और बोर्ड परीक्षा के परिणाम पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मंत्री से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और इस सत्र के छात्रों को राहत देने की मांग की। छात्रों ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उनकी बातें सुनीं और समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:10 जुलाई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक, गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मुख्य अतिथि

छात्रों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द कोई समाधान नहीं निकाला तो यह फैसला उनके भविष्य को अंधकार में धकेल देगा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो राज्यव्यापी आंदोलन और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

इस आंदोलन में अंशुल प्रिया, संदीप कुमार यादव, आशीष कुमार समेत कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सरकार को जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। कई छात्र संगठनों ने भी इस फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed