{"_id":"6698c51cc8cbd19856049b66","slug":"bihar-ruckus-created-by-blocking-the-national-highway-between-gaya-rajgir-in-bihar-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"NH 82 Jam: बिहार में गया-राजगीर के बीच नेशनल हाइवे जाम कर हंगामा; करंट से मौत पर गुस्से में हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NH 82 Jam: बिहार में गया-राजगीर के बीच नेशनल हाइवे जाम कर हंगामा; करंट से मौत पर गुस्से में हैं लोग
Thu, 18 Jul 2024 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:02 PM IST
सार
Bihar News: बिहार में गया-राजगीर के बीच नेशनल हाइवे लोगों द्वारा जाम कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बिजली मिस्त्री शंकर प्रसाद यादव उर्फ आकाश की मौत करंट लगने से हो गई। इसी से लोग गुस्से में है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया के वजीरगंज में बिजली मिस्त्री शंकर प्रसाद यादव उर्फ आकाश की मौत करंट लगने से हो गई। वे पश्चिमी क्षेत्र में किसी पोल पर बिजली को ठीक करने के लिए चढ़े थे। तभी करंट के चपेट में आ गए। उन्हें इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि कनीय अभियंता दीपक कुमार ने की है।
विज्ञापन
इस घटना से आक्रोशित मृतक के गांव चकसेव के लोग बैरिया के निकट सड़क जाम कर उचित मुआवजे एवं दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गया राजगीर एनएच 82 पर आवागमन बाधित हो गया है। मृतक पैमार पवार हाउस से जुड़े क्षेत्र में काम करते थे।बताया जा रहा है कि शट डाउन लेकर पोल पर चढ़े थे और काम करने के दरमियान बिजली आपूर्ति कर दी गई।
विज्ञापन